उभरी हुई डिस्क को इन घरेलू नुस्खे से ठीक करें - Ubharti hui Disk ko in Gharelu Nuskhe se thik kare

उभरी हुई डिस्क को इन घरेलू नुस्खे से ठीक करें
उभरी हुई डिस्क को इन घरेलू नुस्खे से ठीक करें

Home Remedies for Disc Problem in hindi: आजकल हम इधर-उधर के कामों में इतने बिजी होते हैं कि व्यायाम तो दूर सही से अपना खानपान भी नहीं कर पाते। ऑफिस के चक्कर में घंटों एक ही जगह बैठे रहते हैं। ऐसे में कई सारी समस्याओं के होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। जब हम अपने शरीर का सही से देखभाल नहीं करते तो कई सारी समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। इनमें से एक है स्लिप डिस्क की समस्या। जिसके चलते कमर में लगातार दर्द बनी रहती है। इसके चलते झुकने, बैठने या फिर काम करने तक में तकलीफ होती है। ऐसे में इसे कुछ घरेलू नुस्खे के जरिए ठीक कर सकते हैं।

डिस्क के कारण | Reasons of slip disk

गलत तरीके से बैठने की आदत

लगातार देर तक झुक कर काम करना

भारी वजन उठाना

कमर पर झटका लगना

अचानक झुकने से

कमजोर हड्डियों के चलते

काफी ज्यादा कोई काम या मेहनत करना

कैल्शियम की कमी

उभरी हुई डिस्क के लिए घरेलू नुस्खे

लौंग और काली मिर्च(clove and black pepper)

स्लिप डिस्क की समस्या में लौंग और काली मिर्च काफी काम आ सकती है। ये इसमें हो रहे दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है। इसके लिए 5 लौंग और 5 काली मिर्च को पीसकर पाउडर तैयार कर लें और फिर दोनों को एक साथ मिलाकर चाय में डालकर रोजाना 2 बार सेवन करें। स्लिप डिस्क की समस्या जल्द खत्म हो जाएगी।

दालचीनी और शहद(cinnamon and honey)

हमारे शरीर से जुड़ी समस्याओं के लिए हमें हमेशा डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है। हमारे घर में ही कई सारी ऐसी चीजें होती हैं जो इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। ऐसे में स्लिप डिस्क की समस्या से राहत पाने के लिए दालचीनी और शहद काम आ सकते हैं। इसके लिए दो ग्राम दालचीनी पाउडर में 1 चम्मच शहद मिला लें और नियमित रूप से इसे दिन में 2 बार सेवन करें। कुछ ही दिनों डिस्क की समस्या दूर हो सकती है।

नारियल का तेल(Coconut oil)

नारियल के तेल में विटामिन डी, कैल्शियम होने के चलते ये हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। स्लिप डिस्क की समस्या में नारियल तेल की मालिश से फायदा मिल सकता है। इसके लिए रोजाना मालिश करें।

एक्सरसाइज(Exercise)

एक स्वस्थ शरीर के लिए सबसे जरूरी व्यायाम है। लेकिन, आज कल लोग इसे भूल गए हैं जिसके चलते कई सारी समस्याओं का सामना करते हैं। स्लिप डिस्क की समस्या में व्यायाम करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। नियमित रूप से व्यायाम करने से डिस्क की समस्या को खत्म किया जा सकता है। लेकिन, ध्यान रहे कमर पर ज्यादा दबाव पड़ने वाली एक्सरसाइज न करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj
App download animated image Get the free App now