जॉन्डिस का घरेलू उपचार- Jaundice ka Gharelu Upchar

जॉन्डिस का घरेलू उपचार(फोटो:1mg.com)
जॉन्डिस का घरेलू उपचार(फोटो:1mg.com)

दूषित पानी और खराब खान पान से पीलिया होता है। यह लिवर की बीमारी है, इसमें मरीज की त्वचा से लेकर आंखें, नाखून, पेशाब का रंग पीला हो जाता है। लिवर कमजोर होकर ठीक से काम करना बंद कर देता है। भूख धीरे-धीरे कम हो जाती है। कई बार इसका सही समय पर इलाज न कराने पर मरीज की जान तक चली जाती है। ऐसे में इसे घरेलू उपचार के जरिए ठीक किया जा सकता है।

जॉन्डिस के लक्षण (Jaundice Symptoms)

सबसे पहले पीलिया के लक्षण के बारे में बात करते हैं। पीलिया में अक्सर त्वचा, नाखून और आंख का सफेद हिस्सा तेजी से पीला होने लगता है। इसके साथ ही इसमें मितली आना, पेट दर्द, भूख न लगना और खाना न हजम होना जैसे लक्षण भी होते हैं। साथ ही वजन घटना, गाढ़ा या पीला पेशाब होना, लगातार थकान महसूस करना आदि इसके लक्षण होते हैं।

जॉन्डिस का घरेलू उपचार- Home Remedies for Jaundice

गन्ने का रस

पीलिया के इलाज में गन्ने का रस बहुत ही मददगार होता है। अगर दिन में तीन से चार गिलास गन्ने का रस पिया जाए तो काफी लाभ मिलता है। इसके साथ ही सत्तू खाने की सलाह भी दी जाती है। सत्तू खाकर गन्ने का रस पीने से सप्ताह भर में पीलिया ठीक हो सकता है। और अगर गेहूं के दाने के बराबर सफेद चूना गन्ने के रस में मिलाकर पिया जाए तो भी पीलिया जल्द दूर हो जाती है।

संतरे का रस

संतरे के रस को पीने से बिलीरुबिन की मात्रा कम होती है, और लिवर की कमजोरी भी दूर होती है। इसके साथ ही संतरा पाचन तंत्र को सुधारने में काफी मदद करता है।

टमाटर

पीलिया में टमाटर का सही से सेवन करने पर काफी आराम मिलता है। क्योंकि, इसमें लाइकोपीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, सुबह खाली पेट टमाटर का रस लेने से लीवर स्वस्थ होता है और पीलिया से जल्दी छुटकारा मिलता है।

धनिया

पीलिया के मरीजों को धनिया का भी सेवन करना चाहिए, इसके लिए, धनिया के बीजों को 7-8 घंटे भिगो कर रखने के बाद इसके पानी को हरी सब्जी या रोटी बनाने में करें। पीलिया जल्द दूर हो जाएगी।

छाछ-मट्ठा

पीलिया होने पर तला भुना या फिर तेल में बने भोजन का सेवन करने से बचने के लिए कहा जाता है। और छाछ मट्ठा खुब पीने की सलाह दी जाती है। पीलिया होने पर रोज सुबह-शाम 1-1 गिलास छाछ या मट्ठा में सेंधा नमक मिलाकर पीने से पीलिया को कम करने में काफी मदद मिलती है। साथ ही दही का भी सेवन करना चाहिए। दही पीलिया के लक्षणों को कम करने में बहुत अधिक लाभ पहुंचाती है। इसके सेवन से बैक्टीरिया के संक्रमण की रोकथाम होती है।

नारियल पानी

पीलिया होने पर नारियल पानी पीने का भी सलाह दी जाती है, जिसके सेवन से लीवर और पाचन तंत्र स्वस्थ रहते हैं।

पपीता

पीलिया होने पर पपीता भी खाना चाहिए, कच्चे पपीते की बिना मसाले वाली सब्जी बनाकर खाने और पका पपीता खाने से पीलिया से जल्दी छुटकारा मिलता है।

Edited by Ritu Raj