कंधे में दर्द का घरेलू उपचार Kandhe me dard ka Gharelu Upchar

कंधे में दर्द का घरेलू उपचार(फोटो:freepik)
कंधे में दर्द का घरेलू उपचार(फोटो:freepik)

कंधे के दर्द से अक्सर कई लोग परेशान रहते हैं। यह समस्या सभी उम्र के लोगों को हो सकती है। जो लोग लैपटॉप, टैबलेट्स और स्मार्टफोन्स या फिर लगातार देर तक बैठ कर काम करते हैं उन्हें भी ये समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारी सामान उठाने से, झुक कर देर तक काम करना भी कंधे में दर्द का कारण बन सकता है। इसके साथ ही अधिकतर लोगों को सो कर उठने के बाद भी कंधों में जकड़न या दर्द महसूस होता है। इस दर्द से कुछ घरेलू उपचार के जरिए छुटकारा पाया जा सकता है।

कंधे में दर्द का घरेलू उपचार Home Remedies for Shoulder Pain

हल्दी

अगर किसी को कंधे में दर्द है तो उसे हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए, इसमें मौजूद कुरकूमिन एलिमेंट में एंटीऑक्सीडेंट और एंट-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो दर्द के साथ सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए 2 चम्मच हल्दी पाउडर में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और पेस्ट बना लें। फिर दर्द वाली जगह पर मसाज करें। जब ये पेस्ट सूख जाए, तो इसे गर्म पानी से धो लें। ऐसा दिन में दो बार करने से काफी हद तक आराम मिलेगा। इसके अलावा आप चाहे तो हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं।

अदरक

अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, जो किसी भी तरह के दर्द और सूजन को दूर करने में काफी फायदेमंद है। इसके लिए आप रोजाना शहद डालकर अदरक की चाय पी सकते हैं।

लैवेंडर ऑयल

थकी हुई मांसपेशियों के लिए लैवेंडर ऑयल काफी प्रभावी होता है। ये दर्द के साथ सूजन को भी दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आधा बाल्टी गर्म पानी में लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदें डाल दें। फिर उस पानी को थोड़-थोड़ा करके अपने कंधे पर डालें। इससे दर्द में राहत मिलेगी।

सेंधा नमक

सेंधा नमक के तो वैसे कई फायदे हैं लेकिन कंधे के दर्द में ये भी किसी रामबाण से कम नहीं है। ये मैग्नीशियम सल्फेट से युक्त होता है जो कंधे के दर्द को दूर करने में मदद करता है। साथ ही शरीर की थकान दूर कर मांसपेशियों में आराम भी मिलता है। आधा बाल्टी गर्म पानी में दो कप सेंधा नमक मिलाकर प्रभावित जगह पर उस पानी को डालने से काफी आराम मिलेगा।

कंधे के दर्द के लिए योगासन Yoga For Shoulder Pain

सूक्ष्म व्यायाम

अगर आपके कंधे में दर्द है तो इसके लिए कई योगासन भी हैं जिसके जरिए सही किया जा सकता है। हालांकि, योगासन करने से शरीर न सिर्फ स्वस्थ्य रहता है बल्कि कई रोगों को दूर भी करता है। कंधे दर्द में सूक्ष्म व्यायाम करना चाहिए, रोजाना कम से कम 10 मिनट करने से रीढ़, कमर कंधे, जोड़ों के दर्द से भी निजात मिलती। ऊर्जा, स्फूर्ति में लाभ मिलता है। इस आसन की मदद से शरीर में होने वाला दर्द खत्म हो जाता है।

भुजंगासन

भुजंगासन करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और साथ ही कंधे भी मजबूत होते हैं। इससे गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव होता है जिससे कंधे से जुड़े दर्द ठीक हो जाते हैं।

शलभासन

इस आसन से पीठ दर्द में फायदा होता है और साथ ही ये कमर दर्द में लाभकारी है।