गर्मियों में शरीर को ठंडक कैसे पहुंचाएं, जाने घरेलू नुस्खे - Home Remedies To Cool The Body In Summer

गर्मियों में शरीर को ठंडक कैसे पहुंचाएं, जाने घरेलू नुस्खे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
गर्मियों में शरीर को ठंडक कैसे पहुंचाएं, जाने घरेलू नुस्खे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

गर्मियों के मौसम में, धूप की तेज़ किरणें हमारे शरीर का तापमान बढ़ा रही है। इसी कारण से ऐसी गर्मी में कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। गर्मी में बाहर जाना मतलब लू और बुखार होने की संभावना को बढ़ाना हो सकता है। शरीर का तापमान बढ़ जाता है और ऐसे में लोग ज्यादा ठंडा पानी पीते है और ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं। यह करना कुछ पल के लिए तो ठीक होता है लेकिन शरीर के अंदर जो गर्मी पहुँच चुकी है, उससे आराम नहीं मिल पाता। इस लेख में हम गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचने के लिए घरेलू नुस्खे लाए हैं, इन्हें अपना कर आपका शरीर ठंडा रहेगा और गर्मी से राहत मिलेगी।

गर्मियों में शरीर को ठंडक कैसे पहुंचाएं, जाने घरेलू नुस्खे - Home Remedies To Cool The Body In Summer In Hindi

1. चंदन का उपयोग (Sandalwood)

चंदन का उपयोग शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकता है। चंदन का उपयोग शरीर के तापमान को भी कम कर सकता है। चंदन का लेप सिर और छाती पर लगाने से शरीर को ठंडक मिलेगी। आप बाजार से लिए हुए चंदन का लेप या फिर इसे घर पर भी बनाकर उपयोग कर सकते हैं।

2. तिल का पानी (Sesame water)

गर्मियों में तिल के पानी के अनेक फायदे होते हैं। यह पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। तिल के पानी से लू लगने और शरीर के तापमान बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। 1 गिलास में 1 चम्मच तिल मिलाकर रात भर के लिए छोड़ दें और अगली सुबह इसका सेवन करें।

3. ठंडा दूध (Chilled Milk)

ठंडा दूध गर्मी के लिए ही नहीं बल्कि पेट की समस्याओं के लिए भी लाभदायक होता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है। आप दूध में शहद भी लें सकते हैं। यह कई बीमारियों से भी बचाव करता है।

4. खसखस (Poppy seed)

खसखस का उपयोग शरीर की गर्मी कम करने के लिए किया जाता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले 1 चम्मच खसखस का सेवन करें या पानी में भिगो कर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

5. मेथी दाना (Fenugreek seed)

गर्मी के मौसम में मेथी का पानी शरीर को ठंडा रखने में सहायक होता है। आप मेथी का लेप सिर पर लगा सकते हैं, इससे सिर को ठंडक महसूस होती है और दिमाग शांत रहता है। 1 से 2 चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगोएं और इसे पीस लें। इस लेप को चेहरे और सिर पर लगाया जा सकता है। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।