साइटिका के दर्द से आराम पाने का 6 घरेलू उपाय

साइटिका के दर्द से आराम पाने का घरेलू उपाय(फोटो-Sportskeeda hindi)
साइटिका के दर्द से आराम पाने का घरेलू उपाय(फोटो-Sportskeeda hindi)

साइटिका दर्द एक आम समस्या है, जो साइटिक नर्व के प्रभावित होने से होता है। साइटिक नर्व स्पाइनल कॉर्ड से निकलता है और कमर के नीचे से होकर पैरों तक फैलता है। साइटिका दर्द ज्यादातर मांसपेशियों, हड्डियों और संबंधित नसों में बीमारी या दबाव के कारण होता है। साइटिका की बीमारी होने पर बैठने में दर्द काफी ज्यादा बढ़ जाता है। साथ ही पैर और कूल्हे के नीचे जलन की समस्या भी होने लगती है। यह बीमारी शरीर के जिस तरफ होती है वह हिस्सा सुन्न पड़ जाता है। साइटिका की बीमारी होने पर आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं साइटिका के दर्द से निजात पाने के क्या-क्या उपाय है।

साइटिका के दर्द से आराम पाने का 6 घरेलू उपाय-Home Remedies To Get Relief From Sciatica Pain In Hindi

लहसुन और दूध

साइटिका की शिकायत होने पर अगर आप लहसुन (Garlic) और दूध (Milk) का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए रात को दूध में लहसुन मिलाकर सेवन करना चाहिए।

हल्दी वाला दूध

साइटिका की बीमारी होने पर अगर आप हल्दी वाले दूध (Turmeric Milk) का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होता है।

तेल से मालिश

साइटिका का दर्द होने पर अगर आप तेल से मालिश करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां तेल से मालिश करने से मांसपेशियां रिलैक्स होती है और दर्द में आराम पहुंचता है। इसके लिए आप तिल, सरसों, नारियल जैसे तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अजवाइन

अगर आप साइटिका के दर्द से परेशान हैं, तो आपको अजवाइन (Ajwain) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अजवाइन में मौजूद गुण दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप अजवाइन की चाय या पानी का सेवन कर सकते हैं।

मेथी

अगर आप साइटिका के दर्द से परेशान हैं, तो आपको मेथी (Fenugreek) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मेथी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो दर्द और सूजन दोनों को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको दूध में मेथी पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए।

हरसिंगार के पत्ते

अगर आप साइटिका की समस्या से परेशान हैं, तो आपको हरसिंगार (Harsingar) के पत्ते का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हरसिंगार के पत्तों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो किसी भी प्रकार के दर्द को कम करने में मद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications