गीली खांसी का घरेलू इलाज: Geeli Khaansi Ka Gharelu Ilaaj 

फोटो: Healthunbox
फोटो: Healthunbox

गीली खांसी (Wet Cough) होने पर आपको काफी अजीब लगता है। एक तरफ तो आप खांस रहे होते हैं तो वहीं बलगम आपके लिए और परेशानी पैदा करता है। इस दौरान आप एक तरफ तो परेशानी से दो चार हो रहे होते हैं तो वहीं आपको अन्य प्रकार की दिक्कतें भी हो रही होती हैं।

इनमें जुखाम होना सबसे आम है क्योंकि खांसी के साथ ये भी शरीर को परेशान करता है। इस स्थिति में बुखार होना भी बेहद आम है क्योंकि लगभग नब्बे प्रतिशत लोग इन तीनों से एक साथ या एक एक करके परेशान होते हैं। ऐसी स्थिति में क्या आप मेडिकल शॉप जाकर दवाई लाएंगे या फिर आपके घर में इसका इलाज है।

इसका इलाज आपके घर में है, आपकी किचन में मौजूद है। अगर आप अब तक अपने किचन को सिर्फ लजीज खाने के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे तो अब आप जान जाएंगे कि इसकी वजह से आप अपने शरीर में मौजूद बीमारियों को भी खत्म कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं उस एक इलाज के बारे में जो आपको घर पर ही मिल जाएगा।

गीली खांसी का घरेलू इलाज: Geeli Khaansi Ka Gharelu Ilaaj

विटामिन सी से भरपूर तत्वों को खाएं

संतरा हो या नींबू, अदरक हो या शहद, इन में से किसी भी चीज का सेवन करके आप अपने शरीर में से बलगम वाली खांसी को दूर कर सकते हैं। रोगों को दूर करने के लिए नीम का इस्तेमाल होता है और आप नीम की पत्तियों का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं लेकिन अगर आप खाली पेट सुबह इसका सेवन करते हैं तो आपको अधिक लाभ होगा।

वैसे तो नीम आपके शरीर से बीमारियों को हटा देता है लेकिन अगर आप नीम के कड़वे स्वाद के कारण उसका सेवन नहीं करना चाहते हैं तो आज ही शहद या फिर नींबू एवं विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन करें। इससे आपको अद्भुत लाभ होगा और सेहत भी महज कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla