ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे : Thande Dudh Mein Shahad Mila Kar Peene Ke Fayde

ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

दूध और शहद का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स हैं। दूध में शहद मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, खासकर अगर आप ठंडे दूध में शहद मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो यह कई गंभीर रोगों के जोखिम को कम करने के साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान कर सकता है। जानते हैं ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने के फायदे।

ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे

पेट के लिए फायदेमंद - अगर आप ठंडे दूध (cold milk) में शहद (honey) मिलाकर पीते हैं तो इससे पेट में गैस की समस्या नहीं होती है, इसके साथ ही यह एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। वहीं अगर किसी के पेट में छाले (Peptic Ulcer) हो गए हैं तो यह इसे ठीक करने में भी मदद करता है। शहद में कई औषधीय गुण होते है, दूध में शहद डालकर पीने से शरीर में फ्रुक्टोज (Fructose) का अवशोषण है। जिससे यह कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

वर्कआउट के बाद पीने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है - अगर आप वर्काउट (workout) के बाद ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीते हैं तो इससे शरीर में इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही इससे मांसपेशियों की थकान भी दूर करने और मसल्स को रिपेयर करने में भी मदद मिलती है।

इम्यूनिटी रहेगी मजबूत - शहद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसके साथ ही शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। वहीं, बात अगर दूध की करें तो इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिससे यह इम्यूनिटी (immunity) को मजबूत बनाने में मददगार है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।