शहद के साथ कभी न खाएं ये 5 फूड्स : Shahad Ke Sath Kabhi Na Khaye Ye 5 Foods

शहद के साथ कभी न खाएं ये 5 फूड्स (फोटो - sportskeeda hindi)
शहद के साथ कभी न खाएं ये 5 फूड्स (फोटो - sportskeeda hindi)

सेहत के लिए शहद (Honey) का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। इसको औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार शहद का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह न सिर्फ बेहद स्वादिष्ट होता है, इससेे इम्यूनिटी (immunity) बढ़ाने, सूजन कम करने और त्वचा संबंधी समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है। कुछ लोग शहद का सेवन वजन कम करने के लिए भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शहद के साथ कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका सेवन नहीं करना चाहिए। जानते हैं उनके बारे में।

शहद के साथ कभी न खाएं ये 5 फूड्स -

घी के साथ - घी (ghee) में ठंडे गुण होते हैं वहीं शहद (shahad) में गर्म गुण होते हैं। ऐसे में इन दोनों के कॉम्बिनेशन को एक दूसरे के विरुद्ध आहार माना जाता है। यह पाचन संबंधी समस्याओं से लेकर सूजन तक कई समस्याओं का कारण बन सकता है।

मूली और खीरे के साथ - मूली, खीरा (cucumber) और शहद का एक साथ सेवन करने से शरीर में जहरीले यौगिक बनते हैं। जो पेट को नुकसान पहुंचा सकता हैं और सूजन को भी ट्रिगर कर सकते हैं।

पानी और गर्म दूध के साथ - हममे से बहुत से लोग गर्म दूध (hot milk) और पानी (water) में शहद मिलाकर सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करने से शहद की गुणवत्ता खराब हो जाती है। पका हुआ शहद सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। शहद को गर्म करने से हाइड्रोक्सी मिथाइल फुर्फुरल डिहाइड (एचएमएफ) में वृद्धि हो सकती है, जिसके सेवन से शरीर में विषाक्तता पैदा हो सकती है।

नॉन-वेज के साथ - कुछ लोग नॉनवेज (non veg food) फूड्स को गार्निश करने के लिए उसमें ऊपर से शहद डालते हैं। यहां तक कि कुछ लोग तो ग्रेवी में शहद का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऐसा करना बहुत गलत है। मीट और शहद का कॉम्बिनेशन असंगत हैं यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है।

गर्म चीजों के साथ - शहद को गर्म चीजों के साथ मिलाकर सेवन करने व्यक्ति को पाचन संबंधी समस्याएं, लूज मोशन और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan