प्रेग्नेंसी के बाद आलिया भट्ट के लिए कैसी काम आई कार्डिओ एक्सरसाइज, जानिये इसके फायदे

प्रेग्नेंसी के बाद आलिया भट्ट के लिए कैसी काम आई कार्डिओ एक्सरसाइज, जानिये इसके फायदे
प्रेग्नेंसी के बाद आलिया भट्ट के लिए कैसी काम आई कार्डिओ एक्सरसाइज, जानिये इसके फायदे

प्रेगनेंसी (Pregnancy) के बाद महिलाओं के लिए जो सबसे बड़ी परेशानी बनती वो है उनका वजन। चाहे कोई आम महिला हो या सेलिब्रिटी वजन (Weight) सभी को परेशान करता है। वहीं हाल में बॉलीवुड की क्यूटेस्ट सेलिब्रिटी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने भी एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन कुछ ही समय में आलिया ने खुद को पहले जैसा फिट कर लिया है। आलिया भी प्रेगनेंसी के दौरान काफी ज्यादा मोटी हो गई थी। लेकिन इतनी जल्दी खुद को दुबारा पहले जैसा फिट करने के कारण, लोग उनकी काफी प्रशंसा भी कर रहे हैं और उनके फैंस भी जानना चाहते हैं कि आखिर किस तरह से आलिया ने अपना वजन कम किया । अगर आप भी आलिया जैसे ही फिट होना चाहते हैं, तो इस लेख को आगे जरूर पड़े।

आलिया भट्ट की बेटी राहा का जन्म नवंबर में हुआ था और फरवरी आने तक, उन्होंने अपने वजन को काफी ज्यादा कम कर लिया है। उन्होंने इसके लिए काफी ज्यादा एक्सरसाइज की है। आलिया ने एक विडियो शेयर किया, जिसमें वे कार्डियो एक्सरसाइज कर रही हैं और उसे काफी ज्यादा इंजॉय भी कर रही थी। इसके पहले भी आलिया ने Aerial Yoga करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

महिलाओं के लिए कार्डियो एक्सरसाइज के फायदे - Benefits of cardio exercise for women in hindi

कार्डियो का मतलब होता है, कोई भी ऐसी एक्सरसाइज, जो दिल की धड़कन को बढ़ाए और उसे लंबे समय तक बनाए रखे। इसमें हार्ट की गति को बढ़ाया जाता है। जिससे फेफड़े, दिल और रक्त संचार प्रणाली मजबूत होती है। आप घर पर भी रहकर कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं। जैसे दौड़ना, सीढ़ी चढ़ना और उतरना, रस्सी कूदना, नाचना, साइकलिंग करना, तैराकी करना इन सबसे हार्ट बीट बहुत तेजी से बढ़ती है।

आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

वजन कम (Weight loss) करने में मिलती है मदद

स्ट्रेस कम होता है। (Stres)

नींद अच्छी आती है।

त्वचा में ग्लो आता है। (Glowing skin)

पाचन (Digestion) अच्छा होता है।

ब्लड शुगर (blood sugar) लेवल नियंत्रित होता है।

कार्डियो के दौरान महिलाओं को रखना चाहिए, इन बातों का ध्यान-

अगर आप प्रेगनेंसी के बाद कार्डियो एक्सरसाइज कर रहीं हैं, तो इन बातो का ध्यान जरूर रखें। कार्डियों शुरू करने के पहले किसी जानकार व्यक्ति की सलाह जरुर लें। बहुत ज्यादा एक्सरसाइज न करें, जितनी आपकी क्षमता है, उतनी ही एक्सरसाइज करें। अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी रखते हुए ही एक्सरसाइज करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now