बॉलीवुड के भाईजान सलमान कैसे हैं इतने फिट, जानिए उनकी डाइट 

बॉलीवुड के भाईजान सलमान कैसे हैं इतने फिट, जानिए उनकी डाइट
बॉलीवुड के भाईजान सलमान कैसे हैं इतने फिट, जानिए उनकी डाइट

बॉलीवुड (Bollywood) के भाईजान सलमान खान (Salman Khan), लोगों के बीच किसी न किसी कारण हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। सलमान खान की फैन फॉलोइंग कितनी ये बताने की जरूरत नहीं है। सलमान खान न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में बने रहते हैं, बल्कि उनकी फिटनेस के भी लोग बहुत बड़े फैन हैं। सलमान खान अपनी फिटनेस (Salman khan fitness) को लेकर हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। 56 साल की उम्र में भी उन्होंने खुद को इतना मेंटेन करके रखा है कि उनकी उम्र इतनी लगती ही नहीं है और अब जल्द ही सलमान 27 दिसंबर को 57 साल के होने वाले हैं। वहीं लोग ये तो जानते ही हैं कि सलमान जिम रेगुलर जाते हैं। लेकिन लोग इस बारे में जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं कि सलमान ऐसा क्या खाते हैं कि वो खुद को इतना फिट रख पाते हैं।

वैसे तो सलमान खान भी खाने के काफी शौकीन हैं और उन्हें अपनी मां के हाथों की बनी चिकन बिरयानी और राजमा चावल बेहद पसंद है। लेकिन खुद को फिट रखने के लिए सलमान इसे कम से कम खाते हैं और अपनी डाइट का ज्यादा ध्यान रखते हैं। पर कभी कभी अपने चीट डे पर, वो मोदक, चाइनीज और इटेलियन खाना भी पसंद करते हैं। तो चलिए अब आगे लेख में जानते हैं कि सलमान खान अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करते हैं।

सलमान खान डाइट प्लान Salman Khan Diet Plan

ब्रेकफास्ट - ब्रेकफास्ट में सलमान खान दो व्हाइट एग के साथ प्रोटीन शेक लेते हैं। फिर वर्कआउट के बाद चार एग-व्हाइट्स, प्रोटीन शेक, ओटमील और लो-फैट मिल्क लेते हैं। जिसके बाद सुबह 11-12 बजे फल और जूस लेते हैं।

लंच- अपने लंच में सलमान, ग्रीन सलाद और फ्राइड फिश / मटन लेते और फ्रूट्स का सेवन करते हैं। जहां मटन से उन्हें प्रोटीन मिलता है वहीं फ्रूट्स से वो आयरन और विटामिन की पूर्ति करते हैं।

इवनिंग स्नेक्स - स्नेक्स में सलमान एक एप्पल और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करते हैं।

डिनर - रात के खाने में वे चिकन, राइस और ग्रीन सलाद को प्रिफरेंस देते हैं।

इसके अलावा वे खुद को फिट रखने के लिए, साइकलिंग, स्विमिंग और जिम में एक्सरसाइज (Gym exercise) करते हैं।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Be the first one to comment