एक दिन में कितने केले खाना चाहिए, जानिए फायदा और नुकसान-Ek Din Me Kitne Kele Khana Chaiye Janiye Fayde Aur Nuksan

एक दिन में कितने केले खाना चाहिए, जानिए फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक दिन में कितने केले खाना चाहिए, जानिए फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए हर किसी को रोजाना फलों का सेवन करना चाहिए। फलों में भी अगर बात केले (Banana) की, कि जाए तो यह स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। साथ ही केले का रोजाना सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि केला में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन बी6, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, मैगनीशियम, रिबोफ्लेविन, नियासिन, फोलिक एसिड, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन केला खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जानिए एक दिन में कितने केले खाना चाहिए।

एक दिन में कितने केले खाना चाहिए, जानिए फायदा और नुकसान (Ek Din Me Kitne Kele Khana Chaiye Janiye Fayde Aur Nuksan In Hindi)

एक दिन में कितने केले खाएं

केले का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। केले का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन केले का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। अधिक मात्रा में केले का सेवन करन से केला स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए एक दिन दो केला से ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

केला खाने के फायदे

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

केले का सेवन एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केले में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप रोजाना एक से दो केले का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

कब्ज की शिकायत होती है दूर

केले का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केले में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप रोजाना एक केले का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज (Constipation)की शिकायत दूर होती है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

केले का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केला में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना एक या दो केले का सेवन करता है, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

केले का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केले में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना एक या दो केले का सेवन करता है, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है।

तनाव होता है दूर

तनाव (Stress) से छुटकारा पाने के लिए केले का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केले में विटामिन बी6 पाया जाता है। इसलिए अगर आप रोजाना केला खाते हैं, तो इससे तनाव कम होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

केले का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केला में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों के लिए काफी जरूरी होता है। इसलिए रोजाना केले का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

केले का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको रोजाना दो केले का सेवन करना चाहिए।

केला खाने के नुकसान

वजन बढ़ सकता है

केले का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन (Weight) बढ़ सकता है। क्योंकि केला में कैलोरी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आपको वजन कम करना हो, तो केले का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए।

पेट संबंधी समस्या हो सकती है

केले का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि केले में फाइबर की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप अधिक मात्रा में केले का सेवन करते हैं, तो इससे पेट फूलने, पेट दर्द (Stomach pain), गैस जैसी शिकायत हो सकती है।

शुगर लेवल बढ़ सकता है

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को केले का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज केले का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।