एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए, जानिए फायदा और नुकसान-Ek Din Me Kitne Akhrot Khane Chaiye, Janiye Fayda Aur Nuksan

एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए, जानिए फायदा और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए, जानिए फायदा और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट (Walnuts) एक ड्राई फ्रटूस (Dry Fruits) है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अखरोट खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उससे भी ज्यादा यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। अखरोट का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अखरोट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फॉस्फोरस, सेलेनियम, और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन अखरोट खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए एक दिन में कितने अखरोट का सेवन करना चाहिए।

एक दिन में कितने अखरोट खाने चाहिए, जानिए फायदा और नुकसान (Ek Din Me Kitne Akhrot Khane Chaiye, Janiye Fayda Aur Nuksan In Hindi)

एक दिन में खाएं 1-2 अखरोट

अखरोट का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए एक दिन में एक या ज्यादा से ज्यादा 2 अखरोट का ही सेवन करना चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को फायदा की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अखरोट को कच्चा खाने की बजाए अगर भिगोकर खाया जाए, तो यह ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए रात में 1-2 अखरोट को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए। फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन कर लेना चाहिए।

अखरोट खाने के फायदे

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

अखरोट का सेवन करने से शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम किया जा सकता है। क्योंकि अखरोट में कई तत्व मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रोजाना एक अखरोट का सेवन करना चाहिए।

शुगर होता है कंट्रोल

अखरोट का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। अगर कोई डायबिटीज का मरीज रोजाना एक अखरोट का सेवन करता है, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

अखरोट का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर कोई रोजाना अखरोट का सेवन करता है, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।

हड्डियां होती है मजबूत

अखरोट का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि अखरोट में कैल्शियम और फास्फोरस दोनों भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर कोई रोजाना अखरोट का सेवन करता है, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

अनिद्रा की शिकायत होती है दूर

अखरोट का सेवन करने से अनिद्रा (Insomnia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि अखरोट में विटामिन-बी6, ट्रिप्टोफैन, प्रोटीन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो तनाव को दूर करने का काम करते हैं। इसलिए अगर कोई अखरोट का सेवन करता है, तो इससे नींद अच्छी आती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

अखरोट का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बच सकते हैं।

याददाश्त होती है तेज

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई पाया जाता है। जिसके सुबह खाली पेट सेवन से ब्रेन एक्टिव रहता है। साथ ही याददाश्त (Memory) भी तेज होती है।

अखरोट खाने के नुकसान

वजन बढ़ सकता है

अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन (Weight) बढ़ सकता है। इसलिए अगर किसी को वजन कम करना हो, तो उसे अखरोट का सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

पेट संबंधी हो सकती है परेशानी

अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। क्योंकि अखरोट में प्रचुर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो गैस (Acidity), डायरिया जैसी शिकायत हो सकती है।

अस्थमा के मरीज न करें सेवन

अस्थमा (Asthma) के मरीजों को अखरोट का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। अगर अस्थमा के मरीज अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे उनकी परेशानी बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।