प्योर जिम ने हाल में एक रिपोर्ट जारी की। इसमें उन्होंने उन जानी-मानी हस्तियों की दिनचर्या का जिक्र किया जो फिट हैं और एक अच्छी सेहत के मालिक हैं। इस रिपोर्ट में उन्होंने प्रोफेशनल एथलीट्स (उसेन बोल्ट, सेरेना विलियम्स, क्रिस होय) के बारे में बताया है। वहीं अभिनेता (आर्नोल्ड स्वार्जेनेगर, ड्वेन जॉनसन) भी इसका हिस्सा हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने अभिनेत्रियों (जेनिफर एनिस्टन, जेनिफर लोपेज़) की दिनचर्या के बारे में विस्तृत जानकारी दी है।
![Photo and statistics courtesy of PureGym Limited](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/01/4b3a0-15469499686854-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/01/4b3a0-15469499686854-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/01/4b3a0-15469499686854-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/01/4b3a0-15469499686854-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/01/4b3a0-15469499686854-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/01/4b3a0-15469499686854-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/01/4b3a0-15469499686854-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/01/4b3a0-15469499686854-800.jpg 1920w)
रिपोर्ट की जानकारी को कंपनी ने एक चार्ट के रूप में साझा किया है। इसमें आप इन सेलेब्रिटीज़ के एक दिन और उसमें की जाने वाली मेहनत के बारे में जान सकते हैं। इसका इस्तेमाल करके आप अपने शरीर को बेहतर कर सकते हैं। रॉक अपने दिन की शुरुआत सुबह चार बजे करते हैं। वो उसके बाद 5 बजे खाना खाते हैं और 6 बजे से एक्सरसाइज करते हैं। पीपल्स चैंप दिन में 4 बार खाना खाते हैं और सोने से पहले आराम करते हैं।
ये दिनचर्या प्रसिद्ध स्विमर रेबेका एडलिंगटन के लिए अलग है, जो अपने दिन की शुरुआत सुबह 6 बजे करती हैं। वो पहले स्विमिंग करती हैं और उसके बाद अपने ज़रूरी काम करती हैं। इसके बाद वो खाना खाती हैं और 3 बजे तक आराम करने के बाद फिर से एक्सरसाइज़ करने लग जाती हैं। एक जबरदस्त दिन का अंत वो 5:30 बजे से एक्सरसाइज करने के बाद करती हैं। इसके बाद खाना खाकर, और कुछ देर आराम करने के बाद वो सो जाती हैं।
प्योर जिम की शुरुआत पीटर रॉबर्ट्स ने 2009 में लीड्स में की थी। इस जिम के सेंटर अमूमन 24 घंटे खुले रहते हैं। ये एक जानी मानी जिम चेन है जिसमें एक्सरसाइज क्लासेज, फ्री और फिक्स वेट तथा कार्डियो से जुड़े इक्यूपमेंट मिलते हैं। इस जिम का लक्ष्य 2020 तक 300 जिम सेंटर खोलने का है।
हेल्थ-फिटनेस, डाइट और एक्सरसाइज़ करने के तरीकों से जुड़ी सभी जानकारियां स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं