हल्दी से पिंपल हटाने के उपाय

हल्दी से पिंपल हटाने के उपाय (sportskeeda Hindi)
हल्दी से पिंपल हटाने के उपाय (sportskeeda Hindi)

हर किसी को अपने चेहरे पर पिंपल पसंद नहीं होते। अगर आप पिंपल की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए खाने पीने के साछ-साथ कुछ उपाय अपना सकते हैं। आप हल्दी से घर पर बनी चीजों का इस्तेमाल करके पिंपल्स (Pimple) की समस्या को दूर किया जा सकता है इससे कोई नुकसान भी नही होगा। तो चलिए जानते हैं कैसे पिंपल हटाए जा सकते हैं।

youtube-cover

हल्दी से पिंपल हटाने के उपाय : How To Remove Pimple Haldi In Hindi

दूध और हल्दी –

दूध और हल्दी का उपयोग त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच दूध और आधा चम्मच हल्दी को मिला लें। फिर इसे कॉटन बॉल से पिंपल्स पर लगाएं। 10 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद मुंह धो लें।

नीम और हल्दी –

पिंपल्स की समस्या दूर करने के लिए नीम के कुछ पत्ते लें। फिर इन्हें पानी में उबालकर पीस लें। इसके बाद इसमें 1/4 छोटी चम्मच हल्दी मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पिंपल्स पर लगाएं। पैक को सूखने तक लगा रहने दें। इसे ठंडे पानी से धो लें।

हल्दी, चंदन एवं नींबू से परेशानी होगी दूर

पिंपल्स दूर करने के लिए आप एक चम्मच हल्दी में दो चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच बेसन और 1 नींबू का रस निचोड़ लें और इसमें 2 चम्मच दूध भी ड़ाल दें। इससे एक लेप बना लें और उसे अपने चेहरे पर लगाकर तीस मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपको अपनी त्वचा पर पिंपल्स देखने को नहीं मिलेंगे जो एक अच्छी बात है।

हल्दी, बेसन और दही से परेशानी में पाएं आराम

पिंपल्स की परेशानी को दूर करने के लिए 2 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी और तीन चम्मच ताजा दही मिलाकर एक लेप बनाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और अगले 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप इसे ठंडे पानी से धुल लें।

हल्दी और ओट्स -

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए दो चम्मच ओट्स में आधा चम्मच दही, एक चम्मच शहद, हल्दी और एक नींबू मिलाएं। इसके बाद इस लेप को अपने चेहरे पर लगा लें और अपने चेहरे पर इसे तीस मिनट तक लगाकर छोड़ दें। इसके बाद आपको पिंपल्स की समस्या का सामना नहीं करना होगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications