बच्चों को खिलाते हैं चीज़, तो पहले जानें इससे होने वाले नुकसान

बच्चों को खिलाते हैं चीज़, तो पहले जानें इससे होने वाले नुकसान
बच्चों को खिलाते हैं चीज़, तो पहले जानें इससे होने वाले नुकसान

बच्चों को खाना खिलाना सबसे ज्यादा मुश्किल का काम होता है। ऐसे में टीवी पर आने वाले बच्चों के लिए विज्ञापन उनको बहुत ज्यादा अट्रैक्ट करने लगते हैं। जिससे बच्चे घर का खाना छोड़ बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं। आजकल बच्चों का सबसे बड़ा प्रेम जो है वो है, चीज़। जी हां, किसी भी बच्चे को चीज खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में बच्चों के पेरेंट्स भी उनको चीज देने से नहीं कतराते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, बच्चों के लिए चीज खाने की एक लत बनती जा रही है। जो कि आपके बच्चों को बीमार करने के लिए काफी है। अगर आपका बच्चे को भी चीज की लत लगी है, तो आज से ही इस लत को छुड़ाएं क्योंकि चीज किसी के लिए भी बहुत हानिकारक होता है और वो कैसे आइए जानते हैं, इस लेख में-

बच्चों को खिलाते हैं चीज़, तो पहले जानें इससे होने वाले नुकसान If you feed cheese to children, then first know its disadvantages in hindi

वजन बढ़ना (Increase weight) - ज्यादातर मां, बाप की सोच होती है कि बच्चे को चीज देने से कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन आपको बता दें कि अगर आप अपने बच्चे को रेगुलर चीज खिला रहे हैं, तो इससे बच्चे का वजन तेजी से बढ़ सकता है। आजकल ज्यादातर बच्चे इसलिए मोटे हो रहे हैं, क्योंकि वे जंक फूड का ज्यादा सेवन कर रहे हैं, जिसमें चीज और मैदा सबसे ज्यादा हानिकारक होते हैं।

हड्डियां होती हैं कमजोर (Bones are weak) - अगर आपका बच्चा बहुत ज्यादा चीज का सेवन कर रहा है, तो इससे उसकी हड्डियां कमजोर होने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है। क्योंकि चीज के बहुत ज्यादा सेवन से मोटापा बढ़ता है, जिससे हड्डियों पर वजन पड़ने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

एलर्जी की समस्या (Allergy problem) - कई बार बच्चों में चीज से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में लालपन, खुजली जैसी परेशानी बच्चों में देखी जाती है।

डायबिटीज (Diabetes) - आजकल बच्चों में भी डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप बच्चे को रेगुलर चीज़ का सेवन करवा रहे हैं, तो इससे डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि चीज़ जंक फूड में आता है, जिससे बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications