पेट साफ की है समस्या, तो अपनाएं ये 5 चीजें

पेट साफ की है समस्या, तो अपनाएं ये 5 चीजें
पेट साफ की है समस्या, तो अपनाएं ये 5 चीजें

पेट साफ न हो तो सारा दिन अजीब सा लगता है। पेट का साफ होना भी उतना ही जरूरी होता है जितना घर का साफ रहना। पेट अगर साफ न हो, तो कई बीमारियों से आप घिर सकते हैं। लेकिन आजकल जिस तरह का खाना पीना और दिनचर्या लोगों की हो रही है, उसको देखते हुए पेट का साफ रहना बहुत मुश्किल भी हो गया है। क्योंकि समय पर खाना न खाना, रात में देर से सोना, सुबह देर से जागना, बाहर का खाना। इन सभी के चलते पेट को साफ रखना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप खाने के साथ इन 5 चीजों का भी सेवन करते हैं, तो इस परेशानी से आप खुद को ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं, आगे के लेख में-

इन 5 चीजों का सेवन करने से आपका पेट होगा साफ Consuming these 5 things will keep your stomach clean

इसबगोल (Isabgol) - इसबगोल का सेवन आप रात में दूध या पानी के साथ कर सकते हैं। इसके सेवन से पेट को पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिलता है, जिससे पेट साफ होता है। इसके सेवन से पुराने से पुराना मल भी साफ हो जाता है। यहि नहीं इसके सेवन से पानी के मात्रा की भी पूर्ति होती है।

फलों का सेवन (fruit consumption) - अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो अपने खाने के शौक में फलों को खाना भी शामिल करें। क्योंकि फल में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। ऐसे में अगर आप फल का सेवन करते हैं, तो आपका पेट हमेशा साफ रहेगा। इसके अलावा रात में आप पपीते का सेवन करें। पपीते का सेवन करने से पेट साफ होता है।

शहद और नींबू पानी (honey and lemon water) - सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू की 10 से 12 बूंद और एक चम्मच शहद डालकर सेवन करने से पेट को साफ रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसके सेवन से चर्बी भी घुलती है।

पानी पिएं (Drink water) - अगर आप पेट को साफ रखना चाहते हैं, तो खूब पानी पिएं। पानी का ज्यादा सेवन करने से पेट में नमी बनी रहती है। और आप जिस किसी चीज का सेवन करते हैं, वो आसानी से पच जाता है। इसलिए ये जरूरी है कि पानी ढेर सारा पिएं। एक दिन में कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पिएँ।

दूध और घी (Milk and ghee) - रात में सोते समय दूध और घी का सेवन करना पेट के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके सेवन से पेट साफ होता है। क्योंकि दूध और घी की चिकनाई मिलकर आंतों को साफ करती है। जिससे पुरानी से पुरानी कब्ज साफ हो जाती है। इसके लिए आप एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच घी डालें और सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now