इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 फल

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये फल(फोटो-Sportskeeda hindi)
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये फल(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर का स्वस्थ रखने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत (immune system strong) बनाए रखना काफी जरूरी होता है। क्योंकि अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना जरूरी होता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन सी , जिंक, आयरन जैसे तत्व जरूरी होते है, इसलिए इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए अगर आप फल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि फल में वो सभी तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कौन-कौन से फलों का सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 फल- Immunity Badhane Ke Liye Khaye Ye Fal In Hindi

कीवी

कीवी (Kiwi) में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

केला

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए केले का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केला में विटामिन ए और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप रोज एक केले का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

संतरा

संतरा (Orange) में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप संतरा का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

पाइनएप्पल

पाइनएप्पल (Pineapple) का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि पाइनएप्पल में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पपीता

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए पपीता (Papaya) का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीता में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है। इसलिए अगर आप पपीता का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

अमरूद

अमरूद (Guava) विटामिन सी के साथ-साथ कई एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप अमरूद का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही अमरूद का सेवन करने से शरीर को इंफेक्शन से बचाने में भी मदद मिल सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।