इम्यूनिटी बढ़ाने वाले योगासन : Immunity Badhane Wale Yogasan

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले योगासन  (फोटो - jagran)
इम्यूनिटी बढ़ाने वाले योगासन (फोटो - jagran)

आजकल लोगों को पूरी दुनिया में कोरोना जैसी भीषण महामारी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हर किसी को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत रखना बहुत जरूरी है क्‍योंकि यह जितनी ज्यादा मजबूत होगी शरीर को संक्रमित रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसके लिए लोगों को योग का सहारा लेना चाहिए। इसके अभ्यास से इम्यूनिटी को आसानी से बढ़ाया जा सकता है और इन्फेक्‍शन और वायरस वाले रोगों से लड़ने हेतु तैयार रखा जा सकता है। ऐसे बहुत से आसन, योगासन है जिनसे हम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बड़ा सकते है। जानते हैं इम्यूनिटी बढ़ाने वाले योगासन के बारे में।

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले योगासन : Immunity Badhane Wale Yogasan In Hindi

भुजंगासन - भुजंगाासन पेट के बल लेटकर किया जाने वाला आसन है। इस आसन के अभ्यास से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है। जिससे श्वसन प्रणाली में सुधार होता है साथ ही यह आसन हमारे पाचन तंत्र को भी दुररूस्त करता है। जिससे हमारे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है।

पश्चिमोत्तासन - इस आसन को करने से हमारे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बहुत अधिक लाभ होता है। पश्चिमोत्तासन को करने से शरीर का रक्त संचार बढ़ता है तथा स्पाइन में लचीलापन आता है। इस आसन के अभ्यास से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास होता है।

उष्ट्रासन - इस आसन के अभ्यास से व्यक्ति का हृदय, फेफड़ों और आंतों की क्षमता बढ़ती है। साथ ही साथ शारीरिक और मानसिक शक्ति का विकास होता है।

उत्कटासन - उत्कटासन के अभ्यास से व्यक्ति के शरीर में शक्ति बढ़ती है। यह मांसपेशियों को सुदृढ़ बनाता है जिसके कारण शारीरिक संतुलन बढ़ता है। साथ ही साथ यह आसन मानसिक एकाग्रता को बढ़ाता है। मानसिक एकाग्रता से हमारे शरीर की कार्यप्रणाली सुचारू रूप से कार्य करती है। जिससे सम्पूर्ण रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।

ताड़ासन - ताड़ासन के अभ्यास से पाचन क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे हमारी इम्युनिटी क्षमता विकसित होती है। साथ ही साथ मानसिक तनाव को कम करने में भी यह आसन विशेष लाभदायक है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan