इन 5 फलों को सुबह खाली पेट खाने से मिलते हैं कई लाभ-In 5 Falo Ko Subah Khali Pet Khane Se Milte Hai Kai Laabh

इन 5 फलों को सुबह खाली पेट खाने से मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
इन 5 फलों को सुबह खाली पेट खाने से मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

फल (Fruit) स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फलों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए रोजाना के डाइट में फलों को शामिल करना चाहिए। फल का सेवन तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन आप कुछ फलों का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को कई गुना लाभ पहुंचता है। फलों में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसके सेवन से कई बीमारियां भी दूर होती हैं। जानिए सुबह खाली पेट कौन-कौन से फलों को खाने से सेहत को लाभ पहुंचता है।

इन 5 फलों को सुबह खाली पेट खाने से मिलते हैं कई लाभ (In 5 Falo Ko Subah Khali Pet Khane Se Milte Hai Kai Laabh In Hindi)

पपीता का सेवन होता है फायदेमंद

पपीता (Papaya) का सुबह खाली पेट सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। पपीता में एंटीआक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। पपीता का सेवन सबसे ज्यादा पेट और हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है। पपीता का सुबह खाली पेट सेवन करने से पेट संबंधी बीमारी नहीं होती है। साथ ही एसिडिटी की शिकायत नहीं होती है और पेट साफ भी होता है। वहीं, सुबह खाली पेट पपीता का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल भी तेजी से कम होता है।

अनार का करें सेवन

सुबह खाली पेट अनार (Pomegranate) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार में आयरन और एंटीआक्सीडेंट पाया जाता है। इसलिए सुबह खाली पेट अनार का सेवन करने से एनीमिया यानि शरीर में खून के कमी की शिकायत दूर होती है। साथ ही इससे पाचन तंत्र भी मौजूद होता है।

सेब का करना चाहिए सेवन

सुबह खाली पेट सेब (Apple) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। सेब में विटामिन, फाइबर और एंटीआक्सीडेंट पाया जाता है। जिसके सेवन से स्किन और स्वास्थ्य दोनों को लाभ पहुंचता है। अगर आप सुबह खाली पेट रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं, तो इससे पेट सबंधी कई बीमारी दूर होती है। साथ ही सेब हार्ट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

कीवी होता है फायदेमंद

कीवी (Kiwi) का सेवन सुबह खाली पेट काफी फायदेमंद माना जाता है। कीवी में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम, फाइबर मौजूद होता है। इसलिए कीवी के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे किसी भी तरह के बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही कीवी स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, कीवी का सुबह खाली पेट सेवन करने से स्किन पर ग्लो आता है।

तरबूज का करना चाहिए सेवन

सुबह खाली पेट तरबूज (watermelon) का सेवन करना चाहिए। गर्मियों में तरबूज खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है। क्योंकि तरबूज में 90 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही तरबूज पेट और हार्ट के लिए बहुत लाभदायक साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।