दाद और खुजली की समस्या होने पर इन चीजों से बनाएं दूरी, हो सकते हैं कई नुकसान

दाद और खुजली की समस्या होने पर इन चीजों से बनाएं दूरी, हो सकते हैं कई नुकसान
दाद और खुजली की समस्या होने पर इन चीजों से बनाएं दूरी, हो सकते हैं कई नुकसान

कई बार स्किन में एलर्जी (Skin allergies) की समस्या हो जाती है। जिसके चलते त्वचा में खुजली होने लगती है। ये एलर्जी दाद, खाज, भी हो सकती है। ये एलर्जी अक्सर किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से होती है। आमतौर पर स्किन से संबंधित परेशानियों में दाद, खाज (Ringworm, itching), सोरायसिस (Psoriasis), खुजली, सफेद दाग जैसी बीमारियां हो जाती हैं जो कि मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ने का काम भी करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं स्किन एलर्जी में कुछ ऐसी चीजों होती हैं जिनसे दूरी बनाकर रखना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर इन चीजों का उपयोग इस दौरान कर लिया जाए, तो ये और भी ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है। लेकिन वो कौन सी चीजें हैं जिनका उपयोग स्किन एलर्जी के दौरान नहीं करना चाहिए आइए जानते हैं।

दाद और खुजली की समस्या होने पर इन चीजों से बनाएं दूरी, हो सकते हैं कई नुकसान If there is a problem of ringworm and itching, keep distance from these things, there can be many damages In Hindi

डेयरी प्रोडक्ट से बनाए दूरी - आर्युवेद डॉक्टरों के अनुसार स्किन एलर्जी में कभी भी किसी भी प्रकार का डेरी प्रोडक्ट Dairy product का सेवन नहीं करना चाहिए। जैसे कि दूध, दही आदि का सेवन भूलकर भी न करें। इसके सेवन से स्किन एलर्जी और बढ़ जाती है। जिसको ठीक होने में समय भी ज्यादा लगता है।

नॉन वेज का न करें सेवन - स्किन एलर्जी में इस बात का ध्यान रखें कि नॉन वेज non veg का सेवन न करें। इसमें खासकर मछली और अंडा वैसे भी एलर्जिक होते हैं और ऐसे में अगर इसका सेवन किया जाए। तो ये और भी ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है।

जंक फूड और मसालेदार खाना - स्किन एलर्जी में जंक फूड junk food का सेवन बिल्कुल भी न करें इसके सेवन से एलर्जी बढ़ती है क्योंकि इसमें ज्यादातर मैदे और यीस्ट Yeast का उपयोग किया जाता है, जो स्किन एलर्जी को बढ़ाने का काम करता है। यही नहीं आपको मसालेदार खाने Spicy food का सेवन से भी बचना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से दाद में जलन और खुजली और ज्यादा बढ़ सकती है।

मीठी चीजों का सेवन न करें Don't eat sweets - स्किन एलर्जी में मीठी चीजों का सेवन भी वर्जित होता है। इसके पीछे का कारण ये है कि मीठे के सेवन से एलर्जी में खुजली और भी ज्यादा होने लगती है और एलर्जी को ठीक होने में भी काफी समय लग जाता है। इसलिए मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

खट्टी चीजें का न करें सेवन - स्किन एलर्जी में खट्टी चीजों sour things का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल खट्टी चीजों को खाने से शरीर में पित्त दोष बढ़ता है और जब शरीर में पित्त मात्रा बढ़ती है, तो हमारा खून दूषित होने लगता जिसके कारण स्किन संबंधित परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए खट्टी चीजों का सेवन मना किया जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now