हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें 

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें  (sportskeeda Hindi)
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें (sportskeeda Hindi)

आजकल के समय में लोगों को हड्डियों (Bones) और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं हो रही है, क्योंकि लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल बदल गया है। कमजोर हड्डियों के कारण लोगों को फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। वैसे तो हड्डियों से जुड़े रोग (Bone Diseases) और हड्डियों के कमजोर होने के कई कारण हैं। जानते हैं हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में क्या शामिल करना चाहिए।

youtube-cover

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें : Include these 5 things in your diet to strengthen bones in hindi

अल्कलाइन फूड्स - हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए फल, नट और फलियां जैसे क्षारीय फूड्स खाने में जरूर शामिल करना चाहिए। अपनी डेली डाइट में इन फूड्स को शामिल कर कमजोरग हड्डियों की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां - हरी पत्तेदार सब्जियों में बहुत सारा विटामिन के और कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जरूरी है। पालक, सरसों के पत्ते और मेथी जैसे सर्दियों के सागों को आजमाएं।

मछली - हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर फैट मछली वास्तव में फायदेमंद हो सकती हैं। क्योंकि ये स्वस्थ वसा सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

डेयरी वाली चीजें - दूध, दही और पनीर हड्डियों के लिए लाभकारी होती है क्योंकि ये कैल्शियम से भरे होते हैं। कैल्शिय हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं।

अंडे - अंडे न केवल विटामिन डी के कुछ स्रोतों में से एक हैं, बल्कि इनमें प्रोटीन भी होता है। अंडे का सफेद हिस्सा न चुनें, जर्दी में विटामिन डी होता है। अगर आप रोजाना एक अंडा खाते हैं आपकी हड्डियों को काफी फायदा मिल सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now