ईसबगोल के फायदे और नुकसान

ईसबगोल के फायदे और नुकसान (sportskeeda Hindi)
ईसबगोल के फायदे और नुकसान (sportskeeda Hindi)

हमारे आस पास कई तरह की शक्तिशाली जड़ी-बूटी पाई जाती है, जिसमें ईसबगोल भी शामिल है। ईसबगोल का उपयोग अक्सर लोग घरेलू उपचार के रूप में करते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है, लेकिन इसके अधिक उपयोग नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते ईसबगोल के फायदे और नुकसान के बारे में।

youtube-cover

ईसबगोल के फायदे : Isabgol Ke Fayde In Hindi

कब्ज दूर करे -

कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए ईसबगोल का उपयोग लाभकारी माना जाता है। ईसबगोल में विशेष प्रकार का फाइबर होता है, जो आंतों की कार्य प्रक्रिया को तेज करता है और मल त्याग में आसानी रहती है। बता दें, कब्ज को दूर करने के लिए ईसबगोल को अक्सर दही के साथ लिया जाता है।

पाचन क्रिया के लिए -

ईसबगोल का सेवन करने से न सिर्फ कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं, इससे अपच जैसी समस्याओं का इलाज भी किया जा सकता है। ईसबगोल पेट में मौजूद अतिरिक्त पानी को तीव्रता से सोख लेता है, जिससे पाचन प्रणाली सक्रिय हो जाती है।

मोटापे को कम करने के लिए -

आज के समय में लोग बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं। ऐसे में ईसबगोल अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पेट में जाकर पानी को सोख लेता है और फूलने लगता है, जिससे आपको लगने वाली अतिरिक्त भूख कम हो जाती है। भूख कम लगने के कारण आपके शरीर में सिर्फ इतनी ही कैलोरी जा पाती है, जितनी उसे जरूरत है।

दिल की सेहत के लिए -

ईसबगोल जैसे घुलनशील फाइबर लेने से कोलेस्टेरॉल के बढ़ते स्तर को कम करने में मदद मिलती है। यदि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम रहता है, तो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

ईसबगोल के नुकसान (Side effects of Isabgol)

अगर कोई अधिक मात्रा में ईसबगोल का सेवन करता है, तो यह पेट में जाकर फूल जाता है जिससे पेट में गैस बनना, पेट दर्द, गंभीर दस्त, उल्टी और जी मिचलाना जैसे लक्षण हो सकते हैं। यदि आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है या फिर आप कोई दवा ले रहे हैं, तो ऐसे में ईसबगोल का सेवन करने पर कुछ स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now