इसबगोल के 5 स्वास्थ्य लाभ

इसबगोल के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
इसबगोल के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

इसबगोल (Isabgol) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसबगोल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसबगोल का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि इसबगोल में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, साथ ही वसा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है। इसबगोल में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, ऊर्जा, पौटेशियम जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं इसबगोल के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

इसबगोल के 5 स्वास्थ्य लाभ- Isabgol Ke Swasthya Laabh In Hindi

कब्ज की शिकायत होती है दूर

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर इसबगोल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसबगोल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप इसबगोल का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

वजन होता है कम

आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं, बढ़ते वजन को कम करने के लिए इसबगोल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसबगोल में फाइबर मौजूद होता है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अगर आप इसबगोल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसबगोल में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नहीं होती है और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए इसबगोल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि डायबिटीज के मरीज अगर इसबगोल का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

बवासीर में फायदेमंद

बवासीर (Piles) की शिकायत होने पर मल त्याग के समय खून आने की समस्या के साथ दर्द भी होता है। लेकिन बवासीर की शिकायत होने पर अगर आप इसबगोल का सेवन करते हैं, तो यह बवासीर के लक्षण को कम करने में मददगार साबित होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

इसबगोल का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसबगोल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप इसबगोल का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होती है। साथ ही पेट से जुड़ी कई परेशानियां दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava