खाने के बाद गुड़ और घी खाने के 5 फायदे

खाने के बाद गुड़ और घी खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)
खाने के बाद गुड़ और घी खाने के फायदे (sportskeeda Hindi)

खाने के बाद अक्सर लोगों का कुछ मीठा खाने का मन करता है, तो ऐसे में गुड़ (Jaggery) और घी (Ghee) का कॉम्बिनेशन सुपरफूड की तरह काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार गुड़ और घी को साथ में लेने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। अगर कोई गुड़ और घी का सेवन साथ में करता है तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है, हड्डियों को भी लाभ होता है। साथ ही इससे खून की कमी भी दूर होती है। तो आइए जानते हैं खाने के बाद गुड़ और घी खाने के फायदे।

गुड़ में मौजूद पोषक तत्व (jaggery nutritional value)

गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक और सेलेनियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है।

घी में मौजूद पोषक तत्व (ghee nutrition value)

घी विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन डी से समृद्ध होता है। इसके अलावा इसमें फैटी एसिड भी पाया जाता है। आयुर्वेद में गाय के देसी घी को सबसे श्रेष्ठ माना गया है।

youtube-cover

खाने के बाद गुड़ और घी खाने के 5 फायदे : Jaggery and Ghee 5 Benefits In Hindi

हड्डियां मजबूत बनाए (strong bones food) -

गुड़ और घी को साथ में खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। गुड़ में कैल्शियम पाया जाता है। वही घी में विटामिन के2 होता है, जो हड्डियों में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

खून साफ करे (blood purifier) -

गुड़ को एक अच्छा ब्लड डिटॉक्सीफायर कहा जाता है। इसलिए इसे त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। गुड़ और घी साथ में लेने से खून साफ होता है और त्वचा हेल्दी बनती है।

पेट के लिए फायदेमंद (constipation) -

गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन पेट की समस्याओं को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। गुड़ और घी साथ में लेने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

एनीमिया से राहत (anemia) -

एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी। गुड़ में आयरन होता है, इसलिए यह खून (Blood) की कमी को दूर करता है।

मूड ठीक करे -

गुड़ और घी साथ में लेने से मूड भी ठीक होता है। इसे खाने से स्ट्रेस, तनाव और टेंशन दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now