गुड़ खाने के नुकसान

गुड़ खाने के नुकसान (sportskeeda Hindi)
गुड़ खाने के नुकसान (sportskeeda Hindi)

कई लोगों को गुड़ (Jaggery) खाना पसंद होता है, क्योंकि इसमें बहुत पोषक तत्व जो पाए जाते हैं। गुड़ शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत करता है। अक्सर सर्दियों के समय गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से कई समस्या भी दूर की जाती है। जैसे कि माइग्रेन, डाइजेशन, चक्कर आना और घबराहट होना। लेकिन जहां गुड़ (Jaggery Side Effects) के सेवन से शरीर को फायदे मिलते हैं वहीं दूसरी ओर इससे शरीर को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किस तरह से गुड़ का इस्तेमाल करते हैं।

youtube-cover

गुड़ खाने के नुकसान : Jaggery Side Effects In Hindi

ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है -

वैसे तो गुड़ चीनी की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होता है,लेकिन इसके ज्‍यादा मात्रा में खाने से ब्‍लड शुगर की समस्‍या बढ़ सकती है। क्योंकि 10 ग्राम गुड़ में करीबन 9.7 ग्राम शुगर मौजूद होती है। इसलिए इसका सेवन बहुत ध्यान से करना चाहिए।

इंफेक्शन होने का खतरा रहता है -

अगर गुड़ को बनाते समय उसे ठीक तरह से नहीं बनाया जाए तो उसमें अशुद्धता रह जाती है, जिसकी वजह से गुड़ खाने से आंतों में कीड़े पनपने की आशंका बढ़ जाती है। बता दें कि गुड़ ज्‍यादातर गांवों में बनाया जाता है, जहां इसे बनाते समय इसकी शुद्धता पर ज़्यादा ध्‍यान नहीं दिया जाता है। इस वजह से इनमें छोटे जीव रह जाते है जो आपकी हेल्थ को अफेक्ट कर सकता है। इसलिए अगर आप गुड़ लेकर आते हैं तो वहीं से लें जहां से आप इसे अपने सामने बनवा सकते हैं।

एलर्जी होना -

गुड़ की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका ज़्यादा सेवन करने से शरीर में एलर्जी की परेशानी हो जाती है। इससे नाक बहना, उल्टी, सर्दी, खांसी, सिरदर्द जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं। ये समस्याएं या एलर्जी ज़्यादा गुड़ खाने से हो जाती है।

वजन बढ़ना -

गुड़ में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए जो लोग अपना वजन कम कर रहे हैं उन्हें इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है। वैसे थोड़ा गुड़ खाना शरीर को नुकसान नहीं देता। गुड़ मीठा होने के साथ ही कार्बोहाइड्रेट से भी भरपूर होता है। इसलिए वजन घटाने के दौरान गुड़ का सेवन नहीं करना चाहिए।

बदहजमी की समस्या होना -

अगर कोई ताजा बना हुआ गुड़ खाता है तो इसकी वजह से बदहजमी और पेट खराब होने की समस्या हो सकती है।

मछली के साथ गुड़ का सेवन -

अगर कोई गुड़ का सेवन मछली के साथ करता है तो इसकी वजह से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now