जायफल के 8 स्वास्थ्य लाभ

जायफल के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
जायफल के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

जायफल (Nutmeg) एक मसाला है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि जायफल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जायफल में कॉपर, विटामिन बी1, बी6, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, इसलिए अगर आप जायफल का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही साथ कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तो आइए जानते हैं जायफल के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

जायफल के 8 स्वास्थ्य लाभ- Jaiphal Ke Swasthya Laabh In Hindi

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है। लेकिन अर्थराइटिस की शिकायत होने पर अगर आप जायफल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जायफल में एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपको जायफल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि जायफल में एंटी ओबेसिटी गुण पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

जायफल में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, इसलिए अगर डायबिटीज (Diabetes) के मरीज जायफल का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कमजोर इम्यूनिटी (Immunity) वाले लोगों के लिए जायफल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जायफल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

दर्द की शिकायत होती है दूर

शरीर में दर्द (Body pain) की शिकायत होने पर जायफल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जायफल में एनाल्जेसिक गुण पाया जाता है, जो दर्द को कम करने में मददगार साबित होता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए जायफल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जायफल में एंटी कैंसर गुण पाया जाता है, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या से परेशान लोगों को जायफल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि जायफल का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्याएं दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए जायफल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जायफल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।