घी या सरसों का तेल क्या है ज्यादा फायदेमंद

घी या सरसों का तेल क्या है ज्यादा फायदेमंद (sportskeeda Hindi)
घी या सरसों का तेल क्या है ज्यादा फायदेमंद (sportskeeda Hindi)

जब बात खाने की आती है तो कुछ लोग घी का इस्तेमाल करना पसंद करते है, तो कुछ तेल का। लेकिन आज के समय में रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है, क्योंकि लोगों को लगता है कि रिफाइंड ऑयल सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन आपको बता दें, कुछ लोग आज भी घी और सरसों के तेल का ही इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो, दोनों का ही सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है और खाना पकाने से लेकर त्वचा और बालों तक इसका प्रयोग किया जाता है। लेकिन बात अगर सेहत की हो, तो लोग हमेशा एक सवाल जनना चाहते हैं कि घी और सरसों के तेल में ज्यादा फायदेमंद क्या है। तो चलिए जानते हैं।

youtube-cover

घी या सरसों का तेल क्या है ज्यादा फायदेमंद : Ghee Ya Sarso Ka Tel Kya Hai Jada Fayde mand In Hindi

सेहत की बात करें तो घी और सरसों का तेल, ये दोनों ही बहुत फायदेमंद हैं। घी में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है, लेकिन इसमें फैट भी अधिक होता है। इसलिए व्यक्ति को दिन में 2 से 3 चम्मच घी खाने की ही सलाह दी जाती है। क्योंकि घी का अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है। वहीं अगर बात सरसों के तेल की करें, तो लोग अक्सर खाना पकाने के लिए इसका उपयोग करते हैं। यह आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। हालांकि त्वचा और बालों या शरीर की मालिश के लिए आप दोनों का ही प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन दोनों की ही सेवन ज्यादा मात्रा में करने से बचें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now