क्या काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें काजू खाने के फायदे

क्या काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें काजू खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
क्या काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें काजू खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

काजू (Cashew nut) एक ड्राई फ्रूट्स है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। काजू को ड्राई फ्रूट्स का राजा भी कहा जाता है। साथ ही काजू का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि काजू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। काजू में प्रोटीन, एनर्जी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन कई लोग ये सोचते हैं कि काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है। तो अब सवाल ये उठता है कि क्या काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है ? काजू का सेवन वैसे तो सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या काजू का सेवन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। तो आइए जानते हैं काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है या नहीं।

क्या काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें काजू खाने के फायदे- Jane Kaju Khane Ke Fayde In Hindi

क्या काजू खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?

काजू का सेवन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है, लेकिन गुड कोलेस्ट्रॉल (Good Cholesterol) को, जी हां काजू का सेवन हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप सीमित मात्रा में काजू का सेवन करते हैं, तो इससे गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है, जो आपके हार्ट को कई बीमारियों से बचाता है। लेकिन हां अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल पहले से बढ़ा है, तो आपको अधिक मात्रा में काजू का सेवन नहीं करना चाहिए।

काजू खाने के फायदे

1- शरीर में खून की कमी होने पर काजू का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काजू में आयरन (Iron) पाया जाता है, इसलिए अगर आप काजू का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में खून बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

2- काजू का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काजू में मैग्नीशियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए काजू का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

3- काजू का सेवन बालों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काजू में प्रोटीन पाया जाता है, इसलिए अगर आप काजू का सेवन करते हैं, तो इससे बाल मजबूत (Strong hair) होते हैं।

4- शरीर में एनर्जी (Energy) की कमी महसूस होने पर काजू का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काजू में प्रोटीन, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में एनर्जी को बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं।

5- पाचन (Digestion) संबंधी समस्या होने पर काजू का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि काजू में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता है।

6- काजू का सेवन स्किन (Skin) को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि काजू में विटामिन ई के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही काजू का सेवन करने से झुर्रियों की शिकायत दूर होती है और स्किन पर ग्लो भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava