जाने क्या है पी प्रोटीन और इसके फायदे : Jane Kya Hai Pea Protein Aur Iske Fayde

जाने क्या है पी प्रोटीन और इसके फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
जाने क्या है पी प्रोटीन और इसके फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

पी प्रोटीन पाउडर पीले मटर से निकालकर बनाया जाता है। अपने प्रोटीन की दैनिक जरूरत को पूरा करने लिए आप अन्य प्रोटीन पाउडर की तरह ही इसका सेवन आप अपनी स्मूदी और शेक में डालकर कर सकते हैं। कुछ लोगों के लिए सिर्फ डाइट से अपनी प्रोटीन की जरूरत को पूरा कर पाना मुश्किल होता है, खासकर हैवी काम करने वाले लोगों, बॉडी बिल्डर्स, खिलाड़ियों और जिम जाकर घंटों वर्कआउट करने वाले लोगों को। इनके लिए पी प्रोटीन का सेवन बहुत लाभकारी है। यह प्रोटीन पचने में आसान होता है और आपके शरीर में इसका अवशोषण भी आसानी से हो जाता है।

जाने क्या है पी प्रोटीन के फायदे : Jane Kya Hai Pea Protein ke Fayde In Hindi

खून की कमी को दूर करने के लिए - पी प्रोटीन पाउडर में भरपूर मात्रा में आयरन मौजूद होता है। जिन लोगों में आयरन का स्तर कम होता है। उन्हें मटर से बने प्रोटीन को डाइट में शामिल करने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

मसल्स बनाने के लिए - जो लोग फिटनेस लवर्स, बॉडी बिल्डर्स हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन प्रोटीन है। यह मांसपेशियों का निर्माण करने में मदद करता है। साथ ही यह पचने में आसान है।

पेट के लिए फायदेमंद - पी प्रोटीन लैक्टोज और ग्लूटेन फ्री होता है। यह एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन है इसलिए यह प्रोटीन पचाने में आसान है। इसके साथ ही इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।