जावित्री के 7 स्वास्थ्य लाभ

जावित्री के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
जावित्री के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

जावित्री (Mace) एक ऐसा मसाला है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि जावित्री औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जावित्री इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ सेहत संबंधी कई दिक्कतों को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि जावित्री में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कैंसर और एंटीडायबिटिक गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं जावित्री के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

जावित्री के 7 स्वास्थ्य लाभ- Javitri Ke Swasthya Laabh In Hindi

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन (Digestion) संबंधी समस्या से परेशान लोगों को जावित्री का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अगर आप जावित्री का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पाचन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज जावित्री का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि जावित्री में एंटी डायबिटिक गुण मौजूद होता है, जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

दांतों के लिए फायदेमंद

दांतों और मुंह के स्वास्थ्य (oral health) के लिए जावित्री का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जावित्री में एंटी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करने में मददगार साबित होता है। जिससे दांत स्वस्थ रहते हैं।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या एक आम समस्या है। लेकिन सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर अगर आप जावित्री का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जावित्री में एंटी-एलर्जी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। जो सर्दी-जुकाम की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होता है।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत हो जाती है। लेकिन अर्थराइटिस की शिकायत होने पर अगर आप जावित्री का सेवन करते हैं, तो फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जावित्री में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

अनिद्रा की शिकायत होती है दूर

अनिद्रा (insomnia) की शिकायत होने पर जावित्री का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप जावित्री का सेवन करते हैं, तो इससे नींद अच्छी आती है और अनिद्रा की शिकायत दूर होती है।

मोटापा होता है कंट्रोल

बढ़ता मोटापा (Obesity) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। मोटापा को कंट्रोल करने के लिए जावित्री का सेवन करना चाहिए। क्योंकि जावित्री में एंटी ओबेसिटी गुण पाया जाता है, जो मोटापा को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now