जीरा के औषधीय गुण-Jeera Ke Aushadhi Gun

जीरा के औषधीय गुण(फोटो-Sportskeeda hindi)
जीरा के औषधीय गुण(फोटो-Sportskeeda hindi)

जीरा (Cumin) का उपयोग एक मसाले के रूप में किया जाता है। जीरा डालने से खाने में स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीरा न कि सिर्फ खाने में स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि इसके कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। जीरा खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। जीरा एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सिडेंट है। साथ ही इसमें आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक की भरपूर मात्रा होती है।

जीरा के औषधीय गुण (Jeera Ke Aushadhi Gun In Hindi)

हड्डियां होती हैं मजबूत

जीरा में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिल जाता है।

पेट दर्द में फायदेमंद

जीरा पेट दर्द (Stomach Pain) में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी को पेट दर्द की शिकायत हो, तो उसे गुनगुने पानी के साथ जीरा का सेवन करना चाहिए।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

जीरा पाचन तंत्र को मजबूत करता है। अगर किसी को डाइजेशन की शिकायत हो, तो उसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ जीरा का सेवन करना चाहिए। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही कब्ज जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

जीरा में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसलिए जीरा का रोजाना सेवन करने से सर्दी-जुकाम (Cold) जैसी समस्या से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही जीरा के सेवन से किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

जीरा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, बल्कि यह त्वचा (Skin) संबंधी बीमारी में भी लाभदायक साबित होता है। इसका फेस पैक बनाकर लगाने से चेहरे पर चमक आती है। साथ ही पिंपल्स, दाग-धब्बों और झुर्रियों की शिकायत भी दूर होती है। इसके लिए जीरा का पाउडर बनाकर उसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए।

वजन होता है कम

जीरा का सेवन करने से वजन (Weight) आसानी से कम होता है। आजकल बढ़ते वजन की वजह से ज्यादातर लोग परेशान है। लेकिन जीरा वजन कम करने का सबसे सही विकल्प माना जाता है। इसके लिए जीरा का सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए।

गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद

जीरा का सेवन गर्भवती महिला के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई गर्भवती महिला रोजाना नियमित रूप से जीरा का सेवन करती है, तो उससे जी मचलाने जैसी शिकायत से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।