जीरे की चाय पीने के 5 फायदे और 3 नुकसान

जीरे की चाय पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
जीरे की चाय पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय रसोई में कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो खाने में स्वाद को तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही सेहत को भी कई लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं में से एक मसाला जीरा (Cumin) है। जीरा का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है, लेकिन क्या आपने कभी जीरे के चाय (cumin tea) का सेवन किया है। जीरे की चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। जीरे की चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि जीरे में फाइबर, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक, मैगनीशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन जीरे की चाय पीने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। तो आइए जानते हैं जीरे की चाय पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

जीरे की चाय पीने के 5 फायदे और 3 नुकसान-Jeere Ki Chai Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

जीरे की चाय पीने के फायदे

1- जीरे की चाय एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

2- अगर आप अपना वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको जीरे की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि जीरे की चाय का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

3- शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए जीरे की चाय का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जीरा में हाइपोकोलेस्ट्रोलेमिक प्रभाव यानी कोलेस्ट्रोल को कम करने वाला प्रभाव पाया जाता है। इसलिए अगर आप जीरे की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

4- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए जीरे की चाय का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जीरे में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, इसलिए अगर आप जीरे की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

5- शरीर में खून की कमी होने पर जीरे की चाय का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि जीरे में आयरन (Iron) पाया जाता है, इसलिए अगर आप जीरे की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे खून की कमी दूर होती है।

जीरे की चाय पीने के नुकसान

1- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को जीरे की चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।

2- लिवर (Liver) संबंधी बीमारी से ग्रसित लोगों को जीरे की चाय का सेवन करने से बचना चाहिए।

3- जीरे की चाय का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल काफी लो हो सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में जीरे की चाय का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now