ज्यादा घबराहट होने पर न हों परेशान, इन 3 नुस्खों से मिलेगा आराम 

ज्यादा घबराहट होने पर न हों परेशान, इन नुस्खों से मिलेगा आराम
ज्यादा घबराहट होने पर न हों परेशान, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

आजकल गलत जीवनशैली के चलते लोगों में अजीब अजीब सी समस्याएं देखी जा सकती हैं। जिसमें से एक है घबराहट होना। जी हां, लोगों में घबराहट, एंजाइटी (anxiety), धड़कन का तेज होना बहुत आम बात हो गई है और इसका कारण है कि लोग किसी भी बात को लेकर बहुत जल्दी परेशान होने लगते है। लेकिन हम ऐसा क्या करें कि बात बात पर घबराहट (Nervousness) न हो। इसके लिए हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे नुस्खे जिससे आपको इस परेशानी से आराम मिलेगा।

ज्यादा घबराहट होने पर न हों परेशान, इन नुस्खों से मिलेगा आराम - Jyada Ghabrahat Hone Par Na Ho Pareshan, In Nuskho Se Milega Aram In Hindi

मेडिटेशन (Meditation) - अगर आपको ज्यादा घबराहट होती है छोटी छोटी सी बातों में भी परेशान हो जाते हैं, तो इसके लिए आप नियम अनुसार रोजाना मेडिटेशन करें। मेडिटेशन की मदद से आपकी घबराहट की परेशानी में बहुत जल्द आराम मिलेगा। क्योंकि मेडिटेशन करने से मन को शांत रखने में आसानी होती है। इसलिए आप इसको रोजाना कर सकते हैं।

रीडिंग हैबिट (Reading habit) - जी हां, रीडिंग हैबिट से आपको खुद को शांत रखने में बहुत आसानी होगी। दरअसल जब हम कुछ पढ़ते हैं तो हमारा पूरा ध्यान उस जगह होता है। और अगर हम ऐसे ही पढ़ने की आदत डालेंगे, तो इससे जो बात बात पर घबराहट होती है उससे छुटकारा मिलेगा। अच्छी किताबें पढ़ने से ध्यान तो भटकेगा ही साथ ही इस परेशानी से बाहर भी आएंगे।

पसंदीदा खेल खेलें (Play Games) - ज्यादा घबराहट होती है, तो ऐसे में आप खुद का ऐसी जगह ध्यान लगाए जहां आपका मन हमेशा फ्रेश रहे। दरअसल जब हम अपने मन का काम करते हैं तब हम कुछ और नहीं सोचते बल्कि उस काम को पूरा कैसे करें, हमारा ध्यान उस पर रहता है। इसलिए खुद को अपने पसंद के खेल में व्यस्त करे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।