कच्चा बादाम के नुकसान 

कच्चा बादाम के नुकसान (फोटो - sportskeeda Hindi)
कच्चा बादाम के नुकसान (फोटो - sportskeeda Hindi)

हर किसी को बादाम पसंद होता है। बादाम पौष्टिक हैं और आमतौर पर इस सेहत को लाभ पहुंचाने के लिए जाना जाता है। बादाम प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है। बादाम में कैल्शियम, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। कच्चे बादाम (Kachcha Badam) जैसे नट्स को साल्मोनेला जैसे हानिकारक बैक्टीरिया से दूषित होने का बहुत अधिक जोखिम होता है। कच्चा बादाम सेहत को कई गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। चलिए जानते हैं कैसे-

youtube-cover

कई किस्म के होते हैं बादाम -

बादाम दो तरह के होते हैं कड़वा या कच्चा बादाम और मीठे बादाम। मीठे बादाम वही होते हैं जो आप आमतौर पर बाजार से लेते हैं। कड़वे बादाम का स्वाद बहुत कड़वा होता है। कड़वे बादाम में एमिग्डालिन (Amygdalin) यौगिक होता है, जो इसे कड़वा स्वाद देता है।

कच्चा बादाम के नुकसान : Raw Almonds Side effects In Hindi

फूड पॉइजनिंग का खतरा रहता है - अंकुरित बादाम सहित अंकुरित नट्स से बने नट बटर से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, गर्भवती महिलाओं और उन लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है।

माइग्रेन की समस्या - अगर कोई व्यक्ति कच्चे बादाम का ज्यादा सेवन करता है तो इसकी वजह से उसे माइग्रेन की समस्या हो सकती है। कच्चे बादाम में कई तरह के विषाक्त यौगिक मौजूद होते हैं। जिनके सेवन से शरीर में कई रासायनिक क्रियाएं होती हैं, जो माइग्रेन की वजह बन सकती हैं।

लिवर में ट्यूमर का जोखिम हो सकता है - कच्चा बादाम खाने से शरीर में मायकोटॉक्सिन का उत्पादन होता है, जो विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़े विषाक्त यौगिक हैं, इनसे पाचन विकार और लिवर (liver) ट्यूमर का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए। वहीं, बादाम में फाइबर की मात्रा अधिक होती है इसलिए भी इसका अधिक सेवन करने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है और इसकी वजह से पेट में सूजन और कब्ज की समस्या हो सकती है।

किडनी की समस्या - अगर आप पहले से किडनी के मरीज हैं तो ऐसे में भूलकर भी कच्चे बादाम का सेवन न करें। क्योंकि बादाम में ऑक्सालेट की मात्रा होती है, जो किडनी स्टोन की समस्या का कारण होता है। कच्चे बादाम का अधिक सेवन किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है।

पोषक तत्वों के अवशोषण में दिक्कत - कच्चा बादाम अधिक मात्रा में खाने से शरीर में पोषक तत्वों का अवशोषण सही ढंग से नहीं हो पाता है। शरीर में भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण सही ढंग से हो इसके लिए आपको कच्चा बादाम खाने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now