काले (केल) का जूस पीने के 7 फायदे और 3 नुकसान

काले (केल) का जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
काले (केल) का जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

केल (Kale) एक सब्जी है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती है। क्योंकि केल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लेकिन क्या आपने कभी केल के जूस (Kale Juice) का सेवन किया है। केल के जूस का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि केल में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन केल के जूस का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं केल का जूस पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

काले (केल) का जूस पीने के 7 फायदे और 3 नुकसान- Kale Ka Juice Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi

काले (केल) का जूस पीने के फायदे

1- हृदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए केल के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केल में विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

2- कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर केल के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केल फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।

3- आजकल हर किसी को किसी न किसी बात का तनाव (Stress) रहता है, लेकिन अगर आप केल के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि केल के जूस में एंटी डिप्रेसेंट गुण पाया जाता है, जो तनाव को कम करने में मददगार साबित होता है।

4- केल के जूस का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केल के जूस में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आंखों की रोशनी (Eyesight) को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

5- केल का जूस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है। जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

6- बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां (Bones) कमजोर होने लगती है। लेकिन अगर आप केल के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। क्योंकि केल के जूस में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

7- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए केल के जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केल के जूस में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

काले (केल) का जूस पीने के नुकसान

1- केल के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी (Kidney) संबंधी समस्या हो सकती है।

2- केल से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) हो सकती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

3- जो लोग खून को पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करते हैं, उन्हें केल के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now