कलौंजी खाने के फायदे : Kalonji Khane Ke Fayde

कलौंजी खाने के फायदे(फोटो - myupchar)
कलौंजी खाने के फायदे(फोटो - myupchar)

कलौंजी (Kalonji) का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कलौंजी के बीज (Kalonji Seeds) में फाइबर, अमीनो एसिड, विटामिन बी, विटामिन बी 12, नियासिन और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। अगर रोज सुबह खाली पेट कलौंजी का सेवन करते हैं, तो ये कई बीमारियों से आपका बचाव करेगी। इसके अलावा कलौंजी के तेल (Kalonji Oil) का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें फैटी एसिड, विटामिन और खनिज की मात्रा होती है, जो आपको फायदा पहुंचाता है। जानते हैं कलौंजी खाने के फायदे।

कलौंजी खाने के फायदे : Kalonji Khane Ke Fayde In Hindi

डायबिटीज और किडनी से जुड़ी समस्याओं में - डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए कलौंजी का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसमें ब्लड शुगर को कम करने का गुण होता है। खाली पेट कलौंजी के बीजों के सेवन से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होगा।

वेट लॉस में मददगार - अगर सुबह खाली पेट कलौंजी के सेवन करते हैं तो इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है। कलौंजी की चाय मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। ये वेट लॉस प्रोसेस में आपकी मदद करेगी।

अस्थमा की समस्या में - बढ़ते प्रदूषण की वजह से अस्थमा की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में रोज सुबह गर्म पानी में कलौंजी और शहद मिलाकर पिएं।

याददाश्त बढ़ाने में - खाली पेट कलौंजी के बीजों का सेवन करने से याददाश्त बढ़ती है। इसे शहद के साथ खाएं। Kalonji Seeds खाना अल्जाइमर जैसी बीमारी से भी आपका बचाव करेगा।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए - हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को खाली पेट गुनगुने पानी के साथ कलौंजी का तेल (Kalonji Oil) पीने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।