कौन सी मछली खाना है सबसे ज्यादा फायदेमंद, जानिये पूरी जानकारी 

कौन से मछली खाना है सबसे ज्यादा फायदेमंद, जानिये पूरी जानकारी
कौन सी मछली खाना है सबसे ज्यादा फायदेमंद, जानिये पूरी जानकारी

जैसा की हम सभी जानते ही हैं की शरीर के लिए ओमेगा 3 (Omega 3) कितना जरूरी होता है और ओमेगा 3 सबसे ज्यादा मछली में पाया जाता है। मछली खाना सेहत (Health) के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। लेकिन कौन सी मछली सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को होती है। अगर आप मछली खाते हैं या मछली खाने का सोच रहे हैं, तो इस मछली का सेवन जरूर करें। लेकिन वो कौन सी मछली है आइए इस लेख के जरिए जानते हैं।

कौन सी मछली खाना है सबसे ज्यादा फायदेमंद, जानिये पूरी जानकारी - Kaun Si Machli Khana Hai Sabse Jyada Faydemand, Janiye Puri Jankari In Hindi

सालमन मछली (Salmon Fish) - सभी तरह की सालमन मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह मछली विटामिन डी और कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। हालांकि, पोषक तत्वों के उच्च स्तर के लिए, जंगली सालमन चुनना ज्यादा बेहतर होता है क्योंकि इसमें अधिक ओमेगा -3 और विटामिन होते हैं और वसा कम होती है।

रोहू मछली (Rohu Fish) - इसमें विटामिन सी C (vitamin c) की भरपूर मात्रा होती है जो इसकी कमी को पूरा करने में मदद करती हैं। इसके सेवन से विटामिन सी की कमी से होने वाली बीमारियां जैसे-स्कर्वी, एनीमिया (anemia), दुर्बलता (Weakness), रक्त स्त्राव, अंगों और विशेष रूप से पैरों में दर्द, मसूड़ों में अल्सर तथा दांतों के नुकसान इत्यादि की समस्या से राहत मिलती है। अगर आपके शरीर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है तो आप इन बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

कतला मछली (Catla fish) - कतला मछली मीठे पानी में होती है। यह मुख्य रूप से उत्तर भारत और असम में पाई जाती है। इसमें प्रोटीन और जरूरी फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसका सेवन आप वजन घटाने के दौरान भी कर सकते हैं।

हिल्सा मछली (Hilsa fish) - ये मछली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। बंगाल में ये मछली काफी ज्यादा प्रचलित है। यह एक तैलीय मछली है इसके सेवन से ओमेगा 3 की भरपूर मात्रा पाई जा सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।