गीला रुमाल जेब में रखना हो सकता है घातक, जानिए नुकसान

गीला रुमाल जेब में रखना हो सकता है घातक, जानिए नुकसान
गीला रुमाल जेब में रखना हो सकता है घातक, जानिए नुकसान

जेब में रुमाल रखने की आदत हर लड़कों में होती है। अपनी सहुलियत के लिए रुमाल रखना भी पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, जिस रुमाल को आप जेब में रखते हैं, उसके नुकसान भी आपको झेलने पड़ सकते हैं। लड़के अक्सर हाथों को पोछकर रुमाल को सीधे जेब में रख देते हैं, जो कि गीला बने रहने के कारण, कई बीमारी फैला सकता है। जेब में गीला रुमाल आपकी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक होता है और वो कैसे आपको आगे के लेख में हम बताएँगे।

गीला रुमाल जेब में रखना हो सकता है घातक, जानिए नुकसान Keeping wet handkerchief in pocket can be fatal, know the disadvantages in hindi

गीला रुमाल जेब में रखने से कई बैक्टीरिया का खतरा बना रहता है। रुमाल से आप हाथ पोंछते हैं, उसमें छींकते, खांसते हैं, जिसके कारण रुमाल में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और अगर बार बार हम रुमाल को इस तरह से इस्तेमाल करते हैं, तो इसके नुकसान हमें झेलने पड़ते हैं। गीला और नमी वाला रूमाल इन वायरस और बैक्टीरिया को पनपने के लिए बहुत अच्छी जगह होते हैं। जिसके चलते रुमाल में बीमार करने वाले खतरनाक सूक्ष्मजीव तेजी से अपनी संख्या बढ़ा लेते हैं और आप बीमार पड़ने लगते हैं। रुमाल का जब दोबारा इस्तेमाल किया जाता है, तो मुंह, नाक, आंख से बैक्टीरिया शरीर में जाते हैं। इसलिए कभी भी रुमाल का इस्तेमाल करें, तो उसे हर दिन धोएं और गीला न रखें। रुमाल को सुखाकर ही जेब में रखें और अगर आप रुमाल को नहीं सुखा पा रहे हैं, तो इसका उपयोग न करते हुए पेपर टॉवल का इस्तेमाल करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications