खाली पेट नारियल पानी पीने के नुकसान: khale pet Nariyal Pani peene Ke Nuksan

फोटो- aajtak
फोटो- aajtak

हर किसी को नारियल पानी पीने से होने वाले फायदे पता है। इसलिए लोग इसका सेवन करते हैं। क्योंकि नारियल में एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं नारियल पानी का ज्यादा सेवन आपके शरीर को नुकसान भी पहुचा सकता है। जिसकी वजह से शरीर में कई बीमारियां हो सकती हैं। आपको बता दें की खाली पेट नारियल पानी पीने के फायदों के साथ इसके कुछ नुकसान भी है।

ये भी पढ़ें: कच्चा नारियल खाने के फायदे : Kachcha Nariyal Khane ke Fayde

खाली पेट नारियल पानी पीने से होने वाले नुकसान-

बीपी लो होने की समस्या हो सकती है- जिन लोगों को बीपी लो होने की समस्या रहती है उन्हें कभी खाली पेट नारियल पानी का सेवन नहीं करवा चाहिए। क्योंकि नारियल पानी में सोडियम, पोटेशियम की ज्यादा मात्रा होत है, जिसकी ववजह से शरीर में एलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस होने का डर रहता है।

यूरिन की समस्या- नारियल पानी में डाइयूरेटिक प्रॉपर्टीज होती है, इसके इसके बार-बार या फिर ज्यादा सेवन से यूरिन की समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें: नारियल खाने के फायदे: Nariyal Khane ke Fayde

एथलीट्स के लिए नुकानदायक- जो लोग एक्सरसाइज करते हैं, उन लोगों को एक्सरसाइज के तुरंत बाद कभी नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें कम मात्रा में सोडियम होता है। वर्कआउट के बाद बॉडी को सोडियम की ज्यादा जरूरत होती है।

ब्लड शुगर के मरीज को नुकसान- जो लोग शुगर के मरीज हैं उनके लिए नारियन पानी नुकसानदायक होता है। भले की नारियन पानी में चीनी कम होती है, लेकिन इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट बहुत ही ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है।

पोटेशियम की मात्रा को बढ़ा देता है- अगर शरीर में ज्यादा पोटेशियम की मात्रा हो जाए तो इसकी वजह से दिल की समस्या हो सकती है। इसलिए नारियल पानी को खानी पेट नहीं पीना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सूखा नारियल खाने के फायदे: sukha nariyal khane ke fayde