खाली पेट आंवला जूस पीने के 6 फायदे

खाली पेट आंवला जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट आंवला जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आंवला के जूस (Amla Juice) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है और अगर आंवला के जूस का सेवन खाली पेट किया जाए, तो यह सेहत को दोगुना फायदा पहुंचाते हैं। जी हां क्योंकि आंवले का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आंवला के जूस में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ ही आंवले के जूस में विटामिन-सी, जिंक, आयरन, कैरोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं, तो आइए जानते हैं खाली पेट आंवला जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खाली पेट आंवला जूस पीने के 6 फायदे-Khali Pet Amla Juice Pine Ke Fayde In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट आंवला जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

टॉक्सिन्स निकलते हैं बाहर

शरीर में विषैले पदार्थ जमा होने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट आंवला जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलते हैं। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंवला जूस का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला जूस विटामिन सी और बीटा कैरोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप खाली पेट आंवला जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

आंवला जूस विटामिन सी से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप रोजाना खाली पेट आंवला जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन (Digestion) संबंधी समस्या होने पर आंवला जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर खाली पेट आंवला जूस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आंवला जूस में आयरन और विटामिन सी पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करने में मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment