खाली पेट भुना चना और किशमिश खाने के 6 फायदे

खाली पेट भुना चना और किशमिश खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट भुना चना और किशमिश खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भुने चने (Roasted chickpeas) का खाली पेट सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, लेकिन क्या आपने कभी भुने चने का किशमिश के साथ सेवन किया है। भुने चने का किशमिश (Raisins) के साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भुना चना और किशमिश दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, भुने चने और किशमिश का खाली पेट सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि भुने चने में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी6 एवं अन्य कई विटामिन्स मौजूद होते हैं, तो वहीं किशमिश में प्रोटीन, आयरन और फाइबर पाया जाता है. किशमिश में विटामिन बी6, कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट भुना चना और किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खाली पेट भुना चना और किशमिश खाने के 6 फायदे-Khali Pet Bhuna Chana Aur Kishmish Khane Ke Fayde In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

भुना चना और किशमिश का एक साथ सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि भुने चने में विटामिन बी6, प्रोटीन, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, किशमिश में विटामिन सी, आयरन जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बचाने में मददगार साबित होते हैं।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर भुने चने और किशमिश का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भुने चने और किशमिश दोनों ही में आयरन पाया जाता है, इसलिए अगर आप खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

कब्ज की समस्या होती है दूर

कब्ज (Constipation) की समस्या होने पर खाली पेट भुने चने और किशमिश का एक साथ सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि भुने चने और किशमिश दोनों ही में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

भुने चने और किशमिश का एक साथ सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इन दोनों ही चीजों में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाने में मददगार साबित होता है।

लिवर के लिए फायदेमंद

भुने चने और किशमिश का सुबह खाली पेट सेवन लिवर (Liver) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चना और किशमिश दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है, जिससे लिवर संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

भुने चने और किशमिश का एक साथ सेवन त्वचा (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चना और किशमिश दोनों ही विटामिन से भरपूर होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही इस मिश्रण का सेवन करने से त्वचा पर ग्लो भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।