खाली पेट करी पत्ता चबाने के 8 फायदे

खाली पेट करी पत्ता चबाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट करी पत्ता चबाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय रसोई में कई ऐसी चीजें होती हैं, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाती हैं। उन्हीं में से एक करी पत्ता (Curry Leaves) भी है, करी का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि आप करी पत्ता का सेवन सुबह खाली पेट करते है, तो यह स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। जी हां अगर आप रोजाना खाली पेट करी पत्ते को चबाकर खाते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि करी पत्ता के अंदर कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट करी पत्ता खाने चबाकर खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खाली पेट करी पत्ता चबाने के 8 फायदे-Khali Pet Curry Patta Chabane Ke Fayde In Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद

करी पत्ता में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप खाली पेट करी पत्ता का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (EyeSight) में सुधार होता है, साथ ही आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

मॉर्निंग सिकनेस की समस्या होती है दूर

मॉर्निंग सिकनेस (Morning sickness) की समस्या होने पर करी पत्ते का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप खाली पेट करी पत्ते का सेवन करते हैं, तो इससे मॉर्निंग सिकनेस की समस्या से राहत पा सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना खाली पेट करी पत्ता का सेवन चाहिए। क्योंकि अगर आप रोजाना करी पत्ते को चबाकर खाते हैं, तो इससे वजन आसानी से कंट्रोल होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

करी पत्ता को रोजाना सुबह खाली पेट चबाकर खाने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि करी पत्ता विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।

पेट के लिए फायदेमंद

करी पत्ता का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप रोजाना खाली पेट करी पत्ता चबाकर खाते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है और पेट दर्द, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

ह्रदय के लिए फायदेमंद

ह्रदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए करी पत्ता का सुबह खाली पेट सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करी पत्ता एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना करी पत्ता का चबाकर सेवन करते हैं, तो इससे ह्रदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है। साथ ही करी पत्ता का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

खाली पेट करी पत्ता चबाकर खाना स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करी पत्ता विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से त्वचा पर निखार भी आता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

करी पत्ता का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करी पत्ता में हाइपोग्लाइसेमिक यानी शुगर लेवल को कम करने वाला गुण पाया जाता है। इसलिए अगर आप रोजाना खाली पेट करी पत्ता चबाकर खाते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।