खाली पेट फ्रूट जूस पीने के फायदे-नुकसान : Khali Pet Fruit Juice Peene Ke Fayde Nuksan

खाली पेट फ्रूट जूस पीने के फायदे-नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)
खाली पेट फ्रूट जूस पीने के फायदे-नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए फलों का जूस पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत जूस के साथ करते हैं। वैसे तो सुबह में ताजे फलों का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है लेकिन अगर सही तरीके से इसका सेवन नहीं किया गया हो तो इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। सुबह में उठने के बाद आपका पाचन तंत्र देर से काम करना शुरू करता है। ऐसा इसलिए है कि रात में भोजन के बाद सुबह उठने के समय तक लगभग 6 घंटे का गैप होता है और तब तक शरीर में भोजन पच चुका होता है। इसलिए सुबह खालीपेट ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए जिसकी वजह से पाचन तंत्र पर असर पड़े।

खाली पेट फ्रूट जूस पीने के फायदे-नुकसान : Khali Pet Fruit Juice Peene Ke Fayde Nuksan In Hindi

1. सुबह के समय में कभी ज्यादा खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर और नींबू या मौसमी आदि का जूस नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इन फलों के जूस से पेट में एसिडिटी बढ़ सकती है। इन फलों में साइट्रस की मात्रा होती है। हालांकि यह सभी के लिए नुकसानदायक नहीं होता है।

2 . सुबह खालीपेट ठंडा फ्रूट जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। सुबह के समय में पेट और शरीर के लिए गुनगुने पानी का सेवन फायदेमंद माना गया है। ठंडे जूस का सेवन करने से आपके म्यूकस मेम्ब्रेन को नुकसान हो सकता है।

3. जूस पीने के तुरंत बाद कुछ भी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि सुबह में जब आपका पेट पूरी तरह खाली होता है उस समय जूस पीने के बाद कुछ खाने से आपको उल्टी या दस्त की समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।