खाली पेट कच्चा लहसुन और शहद खाने के 6 फायदे

खाली पेट कच्चा लहसुन और शहद खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट कच्चा लहसुन और शहद खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे लहसुन का शहद (Raw garlic and Honey) के साथ सेवन किया है। कच्चे लहसुन का शहद के साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन और शहद दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। लहसुन और शहद का खाली पेट सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि कच्चे लहसुन में फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, जिंक, कॉपर, राइबोफ्लेविन, थायमिन, नियासिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, शहद में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट कच्चा लहसुन और शहद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खाली पेट कच्चा लहसुन और शहद खाने के 6 फायदे-Khali Pet Kacha Lahsun Aur Shahad Khane Ke Fayde In Hindi

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होने पर खाली पेट कच्चे लहसुन और शहद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन और शहद दोनों ही में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं, जो सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

गले में खराश की समस्या होती है दूर

गले में खराश की शिकायत होने पर खाली पेट कच्चे लहसुन और शहद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस मिश्रण में एंटी बैक्टीरियल और एंटी- इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं। जो खराश के साथ सूजन को भी दूर करने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए कच्चे लहसुन और शहद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना खाली पेट कच्चे लहसुन का शहद के साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से वजन आसानी से कंट्रोल होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

कच्चे लहसुन और शहद का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस मिश्रण का खाली पेट सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है और कब्ज, एसिडिटी, अपच जैसी समस्याएं दूर होती है।

विषाक्त पदार्थ निकलते हैं बाहर

शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना खाली पेट कच्चे लहसुन का शहद के साथ सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्सिफाई हो जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications