खाली पेट कलौंजी और शहद के 6 फायदे

खाली पेट कलौंजी और शहद के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट कलौंजी और शहद के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

कलौंजी का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी कलौंजी का शहद (Kalonji and Honey) के साथ सेवन किया है। कलौंजी और शहद का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि कलौंजी और शहद दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। कलौंजी और शहद का खाली पेट एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि कलौंजी में फाइबर, अमीनो एसिड, विटामिन बी, विटामिन बी 12, नियासिन और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। तो वहीं, शहद में प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, ज़िंक, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और सोडियम जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं, तो आइए जानते हैं खाली पेट कलौंजी और शहद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खाली पेट कलौंजी और शहद के 6 फायदे- Khali Pet Kalonji Aur Shahad Ke Fayde In Hindi

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain and Swelling) की शिकायत होने पर खाली पेट कलौंजी और शहद का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हार्ट की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण बनता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए खाली पेट कलौंजी और शहद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खाली पेट कलौंजी और शहद का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कलौंजी और शहद दोनों ही विटामिन से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप खाली पेट कलौंजी और शहद का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप कई तरह के बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

कलौंजी और शहद का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि शहद एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर खाली पेट शहद और कलौंजी का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन हेल्दी रहती है।

वजन होता है कंट्रोल

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट कलौंजी और शहद का सेवन करना चाहिए। क्योंकि कलौंजी और शहद का सेवन करने से वजन आसानी से कंट्रोल होता है।

खून होता है साफ

खून में गंदगी के कारण आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना खाली पेट कलौंजी और शहद का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलते हैं, जिससे खून साफ होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।