खाली पेट सेब का सिरका पीने के फायदे : Khali Pet Seb Ka Sirka Peene Ke Fayde

खाली पेट सेब का सिरका पीने के फायदे (फोटो - fit india)
खाली पेट सेब का सिरका पीने के फायदे (फोटो - fit india)

एप्पल साइडर विनेगर यानि सेब का सिरका वजन घटाने (Weight Loss) में भी मदद करता है। अगर कोई व्यक्ति रोज सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीता है तो, इससे सेहत को कई तरह के दूसरे फायदे भी मिलते हैं। जानते हैं सेब का सिरका खाली पेट पीने से क्या फायदे मिलते हैं।

खाली पेट सेब का सिरका पीने के फायदे : Khali Pet Seb Ka Sirka Peene Ke Fayde In Hindi

चर्बी कम करता है - शरीर में बढ़ता मोटापा कई तरह की बीमारियों का कारण होता हैं। सेब का सिरका शरीर से एक्स्ट्रा फैट को गलाने का काम करता है। एप्पल साइजर वेनेगर पीने से शरीर में वसा की मात्रा कम हो जाती है।

भूख मिटाता है - सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar benefits) पीने से काफी समय तक भूख नहीं लगती है। सेब के सिरका में एसिटिक एसिड होता है जिससे भूख शांत होती है। इसे पीने से दिमाग में फुल होने के संकते जाते हैं और आप ज्यादा खाने से बचते हैं।

डायबिटीज में फायदा - सेब का सिरका पीने से डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। अगर आप सेब का सिरका पीते हैं तो इससे शुगर कम हो जाता है। शरीर में फैट स्टोर करने का काम इंसुलिन हार्मोन करता है और Apple Cider Vinegar इंसुलिन को टैप करने में मदद करता है।

सेब का सिरका पीने का तरीका -

जो लोग अपना वजन कम करने का लिए सोच रहे हैं उनके लिए आप (Apple Cider Vinegar) का सेवन लाभकारी हो सकता है। इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं। आपको 2 चम्मच सेब का सिरका लेना है इसमें आधा नींबू का रस, 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच पिंक सॉल्ट जिसे सेंधा नमक कहते हैं। इन चीजों को एक गिलास पानी में डालकर पी लें। आप इसी तरह एक बार रात को खाना खाने से पहले भी पी सकते हैं। इससे आपको वजन कम करने में काफी मदद मिलेगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now