खर्राटों की परेशानी अब नहीं बनेगी समस्या, आज ही अपनाएं ये आसान उपाए

खर्राटों की परेशानी अब नहीं बनेगी समस्या, आज ही अपनाएं ये आसान उपाए
खर्राटों की परेशानी अब नहीं बनेगी समस्या, आज ही अपनाएं ये आसान उपाए

खर्राटे Snoring एक बहुत ही आम समस्या है जो कई लोगों में होती है। लेकिन ये समस्या उस व्यक्ति के लिए नहीं होती बल्कि उसके लिए होती है जो उसके साथ में सोता है। खर्राटे लेने वाले व्यक्ति को इस बात का अहसास नहीं होता की वो खर्राटे लेते हैं खर्राटे कई कारणों से होते हैं। किसी को थकान के कारण खर्राटे आते हैं तो किसी को तनाव की वजह से भी होते हैं। यदि आपके जानकारी में किसी को ये समस्या है, तो इन आसान उपायों को अपनाकर इस समस्या को ठीक किया जा सकता है।

खर्राटों के लिए अपनाएं ये उपाय - Kharate Ke Liye Apnaye Ye Upay In Hindi

जैतून का तेल (olive oil) - खर्राटे की समस्या को दूर करने के लिए जैतून का तेल बहुत लाभदायक होता है। क्योंकि जैतून का तेल सूजन को दूर करता है, जिससे गले के अंदर हवा के आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती। ऐसे में रात को सोने से पहले जैतून की तेल की एक या दो घूंट लें या फिर आप उसमें शहद मिलाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं।

मन को रखें शांत (keep calm) - यदि आपको रात को सोते समय खर्राटे लेने की आदत है, तो इस परेशानी से बचने के लिए रात को सोते समय मन को शांत व मस्तिष्क को बाहरी विचारों से मुक्त रखकर सोना चाहिए। इसके लिए आप रात में मेडिटेशन का सहारा भी ले सकते हैं। जिससे आपका मन पूरी तरह शांत रहेगा।

देसी घी (Desi Ghee) - देसी घी में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से नाक के जमाव को कम करने में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल से खर्राटे की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आप घी को हल्का गर्म करें और एक-एक बूंद अपनी नाक के दोनों छिद्रों में डालें।

पानी पीएं (drink water) - अगर किसी के शरीर में पानी की कमी है, तो इसकी वजह से भी खर्राटे आते है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो नाक के रास्ते की नमी सूख जाती है। ऐसे में साइनस हवा की गति को श्वास तंत्र में पहुंचने के बीच में सहयोग नहीं कर पाता और सांस लेने में कठिनाई होती है।

वजन कम करें (lose weight) - ज्यादातर मोटे लोग खर्राटों की समस्या के शिकार होते हैं। तो अगर आप भी खर्राटों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपना वजन कम करने के उपाय करें। इससे आपके खर्राटों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

हल्दी का सेवन (turmeric intake) -अगर किसी को खर्राटे की समस्या है, तो हल्दी का सेवन करें। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण anti inflammatory properties पाए जाते हैं, जो नाक में कंजस्टेड रास्ते को खोलने में सहायता करती है। इसलिए आप रोजाना सोने से करीब आधा घंटे पहले गर्म दूध में हल्दी डालकर पिएं। इससे आपको खर्राटों की समस्या से आराम मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now