खसखस के 6 स्वास्थ्य लाभ

खसखस के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
खसखस के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

खसखस (Poppy seeds) एक प्रकार का तिलहन है, जिसे अंग्रेजी में पॉपी सिड्स के नाम जाना जाता है। खसखस का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खसखस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खसखस का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि खसखस में ओमेगा-6 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी, थायमिन, कैल्शियम और मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं खसखस के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

खसखस के 6 स्वास्थ्य लाभ- Khas Khas Ke Swasthya Laabh In Hindi

पेट के लिए फायदेमंद

पेट संबंधी समस्या होने पर खसखस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खसखस में फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर आप खसखस का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज (Constipation), एसिडिटी (Acidity) और अपच (Indigestion) जैसी समस्या दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र (Digestion) भी मजबूत होता है।

मुंह के छाले होते हैं दूर

मुंह में छाले (Mouth Ulcer) की समस्या एक आम समस्या है, मुंह में छाले की शिकायत होने पर खाने-पीने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन मुंह में छाले की शिकायत होने पर अगर आप खसखस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि खसखस की तासीर ठंडी होती है, जो पेट की गर्मी को शांत कर मुंह के छाले को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियां होती है मजबूत

हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खसखस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खसखस में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाता है।

मस्तिष्क के विकास में मददगार

मस्तिष्क (Brain) के विकास के लिए खसखस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खसखस में कैल्शियम, आयरन व कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दिमागी क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कमजोर इम्यूनिटी (Immunity) वाले लोगों के लिए खसखस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खसखस में जिंक और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए खसखस का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि खसखस में ओमेगा -6 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही दिल को स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।