खांसी की समस्या को दूर करने के लिए गन्ने के रस में मिलाकर पी लीजिए ये चीज, जल्द दिखेगा आराम : Khasi Ki Samasya Ko Dur Karne Ke Liye Ganne Ke Ras Mei Milakar Pina Ye 

खांसी से परेशान हैं? गन्ने के रस में मिलाकर पी लीजिए ये चीज, जल्द दिखेगा आराम (फोटो - sportskeeda hindi)
खांसी से परेशान हैं? गन्ने के रस में मिलाकर पी लीजिए ये चीज, जल्द दिखेगा आराम (फोटो - sportskeeda hindi)

मौसम बदलने के साथ-साथ और कोरोना वायरस से उबरने के बाद लोगों में साइड इफेक्ट के रूप में खांसी की समस्या देखने को मिलती है। कुछ लोगों को खांसी इतनी परेशान कर देती है कि सारा दिन खांसते रहने से फेफड़े तक दुख जाते हैं। अगर आपके घर में भी लोग खांसी से परेशान हो चुके हैं। तो ऐसे में गन्ने के रस का नुस्खा खांसी को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है। जानते हैं कैसे।

खांसी की समस्या को दूर करने के लिए गन्ने के रस में मिलाकर पी लीजिए ये चीज, जल्द दिखेगा आराम : Khasi Ki Samasya Ko Dur Karne Ke Liye Ganne Ke Ras Mei Milakar Pina Ye In Hindi

1 . खांसी की समस्या दूर करने के लिए सबसे पहले गन्ने का ताजा रस निकलवा कर उसे गिलास में डालिए और साथ ही मूली को भी घिसकर इसका रस निकाल लीजिए। अब मूली के पचास ग्राम रस को एक गिलास गन्ने के रस में मिलाकर फटाफट पी लीजिए। ऐसा लगातार एक हफ्ते तक करना है।

गन्ने के रस के फायदे -

1 . पीलिया रोग से छुटकारा पाने के लिए गन्ने के रस नियमित रूप से पीएं।

2 . गन्ना पाचन को दुरुस्त करके खाना जल्दी पचा देता है।

3 . कब्ज़ की समस्या दूर करने के लिए लाभकारी।

4 . गन्ना इस्तेमाल करने से पेट की गर्मी दूर होती है , इससे छाले भी खत्म हो जाते हैं।

5 . गन्ना के रस में भरपू एंटीऑक्सिडेंट होता है जो हमारे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

6 . गन्ने के रस को पीने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

7 . गन्ने के रस को पीने से हिचकी आना बंद हो जाता है।

8 . गन्ने के रस में काला नमक मिलाकर पीने से उल्टियां बंद हो जाती हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan