किन्नू का जूस पीने के फायदे : Kinnow Ka Juice Peene Ke Fayde

किन्नू का जूस पीने के फायदे  (फोटो - uttam)
किन्नू का जूस पीने के फायदे (फोटो - uttam)

सर्दियों के मौसम में कई ऐसे फल आना शुरू हो जाते हैं जिनका स्वाद और इंतजार हर किसी को होता है। इन्हीं फलों में से एक है किन्नू। आपने देखा होगा कि अक्सर लोग किन्नू और संतरे में फर्क नहीं कर पाते हैं। हालांकि ये दोनों फल एक ही साइट्रिस फैमिली से आते हैं। संतरे और किन्नू के स्वाद की बात करें, तो संतरे का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। जबकि किन्नू मीठा होता है। ऐसे में इसका जूस पीने में काफी स्वादिष्ट लगता हैं। ग्लूकोज, फ्रुक्टोज, सुक्रोज और कार्ब्स से भरपूर, सर्दियों के इस फल के कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स हैं। जानते हैं किन्नू का जूस पीने के क्या फायदे हैं।

किन्नू का जूस पीने के फायदे : Kinnow Ka Juice Peene Ke Fayde In Hindi

1 . एनर्जी से भरपूर - किन्नू का फल ग्लूकोज से भरपूर होता है। इस फल से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। वहीं अगर सुबह की शुरुआत एक गिलास फ्रेश किन्नू के जूस के साथ की जाए तो आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं। यह आपके शरीर को खूब एनर्जी देता है।

2 . पाचन के लिए - अगर आपका पाचन खराब है और आप अपच, कब्ज या दस्त जैसी सामान्य समस्याओं से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में किन्नू आपके लिए बहुत हेल्दी हो सकता है। यह पेट से संबंधित समस्याओं को ठीक करने के लिए जाना जाता है। किन्नू आसानी से पच जाता हैं और पाचन प्रक्रिया को आसान बनाता हैं। जिन लोगों को पेट संबंधी समस्या है उन्हें किन्नू के जूस को रोजाना पीना चाहिए।

3) एसिडिटी की परेशानी - सर्दियों में लोग बहुत ज्यादा ऑयली खाना खाते हैं। जिसकी वजह से एसिडिटी और सीने में जलन से पीड़ित होना पड़ता हैं। इस तरह के खाने के बाद एक गिलास किन्नू का रस पीने से एसिडिटी और सीने में जलन से राहत मिलती है। फल में मिनरल्स होते हैं जो ऐसी किसी भी समस्या को रोकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।